bilaspurUncategorized

सोठी समाधान शिविर में 66 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को मिली विभिन्न योजनाओं की सौगात,: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

बदहाल क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर जनपद सदस्य,सरपंच एवं ग्रामिणों ने सौंपा मस्तूरी एसडीएम को ज्ञापन

शिविर में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया , जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर जैसे विभिन्न कांग्रेस नेताओं की दूरी बना चर्चा का विषय।

Mohammad Nazir Hossain chief editor chattisgarh

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर :– शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में से 66 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को समयसीमा निर्धारित की गई। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आमजनों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए चेक, स्वीकृति आदेश एवं आवश्यक दस्तावेज वितरित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि समाधान शिविर शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे शिविरों से आमजन को सीधा फायदा मिल रहा है। जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी ने कहा कि ग्रामीणों को अब अपनी समस्याओं के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। समाधान शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। समाधान शिविर इस दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रहे हैं, जहां पात्र हितग्राहियों को तत्काल लाभ मिल रहा है और शासन-प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हो रहा है। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती सोनवानी, जनपद सदस्य श्रीमती लक्ष्मीन पोर्ते, सरपंच सोंठी श्रीमती नीमा वस्त्रकार, एसडीएम शिवकुमार कंवर, सीईओ मस्तुरी जे.आर. भगत, सीपत तहसीलदार गरिमा ठाकुर, नायाब तहसीलदार पूनम कनौजे जलसंसाधन विभाग एसडीओ शुभम साहू,पी एच ई विभाग अरूण भार्गव, विधुत विभाग कौशल जायसवाल सहायक यंत्री, मनेरगा अधिकारी रूचि विश्वकर्मा शामिल हुए। शिविर में महिला बाल विकास विभाग द्वारा 5 छात्रों काव्या, इशिका, स्मृति, हितेश और अंश को 6 वर्ष पूर्ण कर शाला प्रवेश करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत तीन हितग्राहियों के खाते भी खोले गए। बैंक लिंकेज के माध्यम से ग्रामीण बैंक द्वारा गरिमा, रीता, जय मां लक्ष्मी, अराधना एवं जय मां मनका दाई महिला स्व सहायता समूह को 1.5 लाख से 4 लाख तक का सेंक्शन लेटर प्रदान किया गया। राजस्व विभाग द्वारा ग्राम जेवरा के विकेश कुमार को जाति प्रमाण पत्र, सोंठी के ललित सिंह नेटी एवं पायल नेटी, ग्राम पीपरानार के अरूण कुमार नेटी, पलक नेटी, पल्लवी नेटी एवं मड़ई के सौरभ कुमार टेंगवार को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र दिये गये। साथ ही ग्राम मड़ई के किसान श्री रामनारायण टेंगवार को ऋण पुस्तिका की द्वितीय प्रति दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ग्राम सोंठी के हितग्राही जीरा बाई, रामकली एवं संतोषी महंत को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं 15 ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। शिविर में निरतू की रोशनी, खम्हरिया की उत्तरा कंवर एवं उनी की सुषमा और चन्द्रप्रकाश को जाति प्रमाण पत्र दिया गया। शिविर में मस्तुरी विकासखण्ड अंतर्गत सोंठी, जेवरा, खोंधरा, निरतु, बसहा, उडागीं, कुकदा, कुली, उनी, बिटकुला, मड़ई, खम्हरिया, जुहली और लुतरा के ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान देव सिंह पोर्ते जनपद प्रतिनिधि, जनपद सदस्य देवेश शर्मा,अजय पांडेय जनपद प्रतिनिधि,राज्यवर्धन कौशिक, श्रीमती नंदनी साहू,अभिलेष यादव, श्रीमती बबीता पाटनवार, घनश्याम सिंह ठाकुर, नागेश्वर सिंह ठाकुर, रामफल धीवर, मदन पाटनवार, धनसाय जगत, हथेश्वर सिंह ठाकुर, श्री नारायण साहू, मूलचंद पटेल, फिरत अनंत, टीकाराम चंद्राकर, कांशीराम जायसवाल, बलराम पाटनवार,कुलेश्वर पाटनवार एवं श्रीमती गीता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। समाधान शिविर कार्यक्रम का संचालन बी एल कुर्रे ने किया

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!