स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य शिविर का स्टाल लगाकर लोगों की जांच कर दवाई व सुशासन तिहार में राज्य शासन और केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी : khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डा. शुभा गरेवाल ने स्वास्थ्य विभाग के स्टाल का निरीक्षण करते हुये मरीजों को एसईसीएल बिलासपुर द्वारा प्रदाय की गई पोषक आहार का वितरण किया गया

शिविर में लू से बचने के लिए मटका में ओआरएस घोल भी रखा गया था जिसका उपयोग सभी अधिकारी,कर्मचारी एवं ग्रामीणों ने किया

Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर:- छत्तीसगढ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘‘सुशासन तिहार’’ में शासन के कार्यो का प्रचार प्रसार एवं आमजनों के छोट-बडे समस्याओं के समाधान उन्हीं के गांवों में करने के लिए 1 मई 2026 से 10 जून 2026 तक आयोजन किया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में आज दिनांक 07 मई 2026 को विकासखंड मस्तूरी के ग्राम सीपत में सुशासन तिहार अंतर्गत ‘‘जन समस्या निवारण शिविर’’ का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकार योजनाओं की जानकारी दी गई। वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का स्टाल लगाकर लोगों का जांच कर दवाईयों का वितरण किया गया। सुशासन तिहार में राज्य शासन और केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है ताकि जो लोग इन योजनाओं से अनजान है वे जानकारी लेकर योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सकते है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग प्रमुख मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. शुभा गरेवाल जी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के स्टाल का निरीक्षण करते हुये 1 टीबी मरीज को एसईसीएल द्वारा प्रदाय की गई पोषक आहार को वितरण किया गया साथ ही लोगों से अपील किया कि सभी लोग आयुष्मान कार्ड एवं व्य वंदन कार्ड ज्यादा से ज्यादा मात्रा में बनवाये। डाॅ अनिल कुमार बीएमओ द्वारा शिविर में स्वास्थ्य लाभ लिये लोगों की जानकारी देते हुये बताया कि कुल 150 लोगों द्वारा पंजीयन करवाया गया जिसमें 120 लोगों ने लाईफस्टाइल परिवर्तन, 84 लोगों ने हाईपरटेंशन जांच जिसमें 22 पाजीटिव, 28 लोगों ने डायबिटीज ने जांच करवाया 15 पाजीटिव्ह, 45 लोगों ने सिकलसेल जांच, 15 लोगों ने आयुष्मान कार्ड व 3 लोगों ने व्य वंदन कार्ड भी बनवाये। 75 लोगों का आयुष्मान कार्ड वितरण भी किया गया। विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक भूपेन्द्र देवांगन द्वारा शिविर में विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी देते हुये आव्हान किया गया कि सभी शिविर में आये हुये लोग आयुष्मान कार्ड बनाये , स्वास्थ्य शिविर में स्टाल में जाकर स्वास्थ्य जांच कराकर निशुल्क दवा वितरण का लाभ उठावें। वर्तमान में चल रहे टीबी मुक्त भारत अभियान में टीबी जांच कर एक्सरेजांच करवायें। शिविर में लू से बचने के लिए मटका में ओआरएस घोल भी रखा गया था जिसका उपयोग सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं उपस्थित जनों द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हुये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा एक अन्य टीबी मरीज को पोषक आहार का वितरण किया और कहा कि पोषक आहार सेवन करना है।
शिविर में मुख्य रूप से राजेश सूर्यवंशी जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनवानी जी, जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र धीवर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधिी चंद प्रकाश सूर्या, जनपद पंचायत सदस्य मनोज खरे, सीपत के सरपंच, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारीगण के साथ अधिकारी/कर्मचारीगण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. शुभा गढेवाल, खंड चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार, आरबीएसके नोडल डा. सौरभ शर्मा, शिविर प्रभारी अर्चना कश्यप, शिविर नोडल संतोष महिलांगे, बीईटीओ, भूपेन्द्र देवांगन बीपीएम, राधेश्याम सूर्यवंशी बीडीएम,वारिष्ट पत्रकार मोहम्मद नज़ीर हुसैन,कमलाकांत तिवारी आरएमए पर्यवेक्षक द्वय रघुवीर तिवारी एवं मीना बंजारा, फार्मासिस्ट सूर्यकांत पाण्डेय, सीएचओ अनामिका टोप्पो, प्रीति दुबे, स्वीटी एक्का, आरएचओ मेदनी पटेल, श्याम पटेल, नितिन पटेल, नरेश वस्त्रकार जेएसए अनामिका साहू, सविता कंवर, सेकंड एएनएम योगिताबाली गोले, हीरालाल यादव बीसी मितानिन कार्यक्रम, मितानिन प्रेरक एवं ग्राम सीपत के मितानिन गण उपस्थित रहें।









