bilaspur

नेशनल लोक अदालत में तहसील बम्हनीडीह की बड़ी उपलब्धि,अविवादित श्रेणी में समय-सीमा से बाहर एक भी प्रकरण लंबित नहीं: khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh



Mohmmad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ चांपा जांजगीर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित नेशनल लोक अदालत के अवसर पर तहसील बम्हनीडीह द्वारा अविवादित नामांतरण एवं अविवादित बंटवारा (खाता विभाजन) प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की गई। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चाम्पा के निर्देशन में विशेष अभियान चलाकर समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।
विशेष उपलब्धि यह रही कि तहसील बम्हनीडीह के न्यायालय तहसीलदार एवं न्यायालय नायब तहसीलदार, दोनों न्यायालयों में अविवादित श्रेणी के समय-सीमा से बाहर लंबित सभी प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है तथा वर्तमान में एक भी प्रकरण समय-सीमा से बाहर लंबित नहीं है।
अविवादित नामांतरण अंतर्गत न्यायालय तहसीलदार बम्हनीडीह में कुल 322 प्रकरणों में से 292 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 90.68 प्रतिशत निराकरण प्राप्त किया गया। वहीं न्यायालय नायब तहसीलदार बम्हनीडीह में कुल 295 प्रकरणों में से 271 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 91.86 प्रतिशत निराकरण दर्ज किया गया।
इसी प्रकार अविवादित बंटवारा (खाता विभाजन) अंतर्गत न्यायालय तहसीलदार बम्हनीडीह में कुल 45 प्रकरणों में से 40 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 88.89 प्रतिशत निराकरण दर्ज किया गया।किया गया तथा न्यायालय नायब तहसीलदार बम्हनीडीह में कुल 44 प्रकरणों में से 35 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 79.55 प्रतिशत निराकरण दर्ज किया गया। दोनों न्यायालयों में समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों का पूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया गया।
नेशनल लोक अदालत के दौरान विशेष कैंप कोर्ट, सतत मॉनिटरिंग एवं राजस्व अमले की सक्रिय कार्यप्रणाली के माध्यम से आम नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान की गई। साथ ही पेंडिंग आय , जाति, निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए.
तहसीलदार श्री शशिभूषण सोनी एवं नायब तहसीलदार श्री संजय बरेठ ने बताया कि आम नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु विशेष अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!