मिना,अरफात और मुज़दलफ़ा के आसपास क्षेत्रों में की गई प्रमुख तैयारियां और सुविधाएं सऊदी हुकूमत का कोई मुकाबला नहीं कर सकता: khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh

हाजियों के लिए इंतजाम देखते ही बनता है। जिधर देखो टेंट ही टेंट नज़र आ रहा है, जो पूरी तरह से वातानुकूलित है: मोहम्मद जाकिर घुरसेना रायपुर

Mohmmad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ रायपुर: 24 की रात में हम सब होटल से मिना के लिए रवाना हुए।2.30 बजे रात में हम मिना पहुंच गए माशाअल्लाह बहुत ही बेहतरीन इंतजाम है। सुविधा के नाम पर सऊदी हुकूमत की कोई सानी नहीं: मिना, अरफात और मुज़दलफ़ा और आसपास के क्षेत्रों में की गई प्रमुख तैयारियां और सुविधाएं सऊदी हुकूमत का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। लाखों की तादात में पहुंचे हाजियों के लिए इंतजाम देखते ही बनता है। जिधर देखो टेंट ही टेंट नज़र आ रहा है, जो पूरी तरह से वातानुकूलित है। इंशाअल्लाह कल बाद नमाज़ फजर अरफात के लिए रवाना होंगे।
आधुनिक कैंप और टेंट: मिना,मुज़दलफ़ा और अराफात के विशाल खुले मैदान में हाजियों के ठहरने के लिए वाटरप्रूफ, फायरप्रूफ और वातानुकूलित (AC) टेंट लगाए गए हैं, जिनमें वज़ू और वॉशरूम की बेहतरीन इंतजाम किया गया है।
छाया और ठंडक की व्यवस्था: अराफात और उसके आसपास के रास्तों पर भीषण गर्मी से बचने के लिए शेड्स (छाया) और तापमान नियंत्रण (कूलिंग) प्रोजेक्ट्स के नए चरण पूरे कर लिए गए हैं।
स्मार्ट सुविधाएं और ऐप्स: यात्रियों की सुरक्षा व प्रबंधन के लिए नुसुक कार्ड, हज सुविधा ऐप और स्मार्ट वॉच दिए गए हैं ताकि खोए हुए यात्रियों को ट्रैक किया जा सके।’हुदूद’ (सीमा) के भीतर रहने में मदद करने के लिए विशेष एप्लिकेशन भी बनाई गई हैं।
सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण: मक्का के डिप्टी अमीर ने पिछले दिनों ग्रैंड मस्जिद और मुज़दलफ़ा-मिना के बीच के रास्तों का निरीक्षण कर भीड़ कंट्रोल के माकूल इंतजाम किए हैं।
सुरक्षित परिवहन: मुज़दलफ़ा और अराफात के बीच हाजियों की आवाजाही के लिए मेट्रो ट्रेन (Al Mashaaer Al Mugaddasah Metro) और विशेष बसों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया गया है। हजारों की तादात में बसें चल रही है लेकिन जाम लगने का नाम नहीं है।
चिकित्सा और प्रशासनिक सहायता: सऊदी अरब में भारतीय हज मिशन द्वारा सैकड़ों की तादात में सरकारी अधिकारियों और चिकित्सा दलों को तैनात किया गया है, जो हाजियों को 24 घंटे सहायता प्रदान करेंगे।
मुज़दलफ़ा में रात खुले आसमान के नीचे गुजारनी होती है। इसके लिए हाजी अपने पास स्लीपिंग बैग/मैट, छाता, धूप का चश्मा और पोर्टेबल पावर बैंक भी साथ रखे हुए थे हालांकि सऊदी हुकूमत की ओर से छाता पानी बाटल और जगह जगह पानी से भरा हुआ फ्रिज वक्त में नाश्ता सबके खेमे में बेड पर आकर दे रहे हैं। सुबह 4.30 बजे चाय बिस्किट और दूसरे स्नैक्स, 8 बजे नाश्ता मटर कीमा और रोटी का नाश्ता, 10 बजे आइसक्रीम और दोपहर और रात के लिए खाना भी तैयार हो रहा है। चाय 24 घंटे मिल रहा है। माशाअल्लाह बहुत ही उम्दा इंतजाम है हाजियों के लिए।









