सीपत बलौदा मार्ग: क्षतिग्रस्त सड़कों पर डालें गिट्टी ,धुल के गुब्बारों से राहगीरों का चलना हुआं मुश्किल: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

अखबार एवं सोशल मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद गड्ढों में पीडब्ल्यूडी विभाग ने मरम्मत कार्य के नाम पर गिट्टी डाल कर खानापूर्ति की

Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर/ सीपत बिलासपुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर की दूरी सीपत से बलौदा मुख्य मार्ग है जहां पर पिछले एक वर्षो से सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त धुल गड्ढों की भरमार है जिसे लेकर पिछले कई दिनों से अखबार एवं सोशल मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सड़कों पर गड्ढों में पीडब्ल्यूडी विभाग ने मरम्मत कार्य के नाम पर गिट्टी डाल कर खानापूर्ति कर दिया गया जहां अब सड़कों पर भारी सफेद धुल के गुब्बारों के कारण राहगीर ग्रामीणों का चलना रहना मुश्किल हो गया है और हिंडाडिह खांडा गतौरा कोलवासरी की कोयला भरें गाड़ी रेल लाइन की तरह 10-15 गाडियां एक साथ चलने से सड़कों पर चल रहे बाईक सवारों को आगे पीछे कुछ भी दिखाई नहीं देता है जंहा रोजाना सुबह शाम हादसे हो रहे हैं वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग ने तो गिट्टी डाल कर भूल सा गए हैं कि सीपत बलौदा मार्ग का निर्माण कार्य ठेकेदार ने अब तक शुरू नहीं किया गया वहीं सीपत बलौदा मार्ग निर्माण कार्य नहीं होने से आने वाले समय में बरसात का मौसम है जहां सड़कों पर राहगीर भगवान भरोसे जान हथेली पर लेकर चलना होगा










