bilaspur

ग्राम सोंठी के रामेश्वर जायसवाल बने बिलासपुर के नए डीईओ, सीपत, वनांचल क्षेत्र में जश्न का माहौल, लगा बधाई शुभकामनाएं का तांता: khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh

सीपत क्षेत्र के वनांचल ग्राम सोंठी सहित पूरे अंचल में हर्ष और गर्व का वातावरण निर्मित हो गया है।

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर सीपत :– राज्य शासन द्वारा शिक्षा विभाग में किए गए महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल के तहत बिलासपुर जिले के नए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के रूप में रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति की गई है। शासन के आदेश जारी होते ही शिक्षा जगत में नई ऊर्जा और उम्मीदों का संचार हुआ है। वहीं सीपत क्षेत्र के वनांचल ग्राम सोंठी सहित पूरे अंचल में हर्ष और गर्व का वातावरण निर्मित हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने इसे न केवल एक प्रशासनिक नियुक्ति, बल्कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभा, मेहनत और समर्पण की बड़ी जीत बताया है। रामेश्वर जायसवाल लंबे समय से शिक्षा विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी कार्यकुशलता, प्रशासनिक क्षमता और सकारात्मक सोच की अलग पहचान बना चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव, अनुशासन और दूरदर्शी कार्यशैली को देखते हुए शासन ने उन्हें बिलासपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले की शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!