ग्राम टेकर व सेलर में सीपत पुलिस की रेड दो आरोपी गिरफ्तार khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चेतना
विरुद्ध नशा अभियान के तहत की गई कार्यवाही
आरोपियों से कुल 42 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब करीब 12600 रूपये का शराब जप्त
कर आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
अवैध नशा के विरूद्ध सीपत पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी
गिरफ्तार आरोपी- 1. अजय वर्मा पिता मेवालाल उम्र 24 साल निवासी टेकर 2. घासीराम सूर्यवंशी पिता धरम लाल उम्र 34 साल निवासी सेलर थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत /बिलासपुर: अवैध नशे के विरुद्ध अवैध व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत पुलिस द्वारा दिनांक 12.06.2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम सेलर व टेकर में रेड कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त कर शराब, बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की गई, जहां आरोपी 1. अजय वर्मा पिता मेवालाल उम्र 24 साल निवासी टेकर 2. घासीराम सूर्यवंशी पिता धरम लाल उम्र 34 साल निवासी सेलर थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 से कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब को विधिवित जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।









