bilaspur
एनटीपीसी टाउनशिप के पंप हाउस कमरे में दोपहर संविदा कर्मी फांसी फंदे में झूला मौके पर मौत : khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर/सीपत
एनटीपीसी सीपत उज्ज्वलनगर टाउनशिप के पंप हाउस के कमरे में दोपहर लगभग 03:00 बजे एक संविदा कर्मी फंदे से झूलता पाया गया। सीआईएसएफ़ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई । मृतक के शरीर को उनके परिवार की उपस्थिति में उतारा गया तथा मृतक की शिनाख्त श्री प्रभात कुमार यादव के रूप में हुई है। ये वर्तमान में टीएडी विभाग में मे. New India Engineering Company एजेंसी के साथ संविदा श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे थे।
पुलिस की उपस्थिति में जाँच के पश्चात मृत्यु के कारण के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
प्रवीण रंजन भारती जन संपर्क अधिकारी
एनटीपीसी सीपत









