bilaspur

शिक्षक सिर्फ शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि समाज में संस्कार गढ़ते हैं : कलेक्टर संजय अग्रवाल khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh



कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के निर्देश

जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामेश्वर जायसवाल ने राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप वीएसके ऐप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति एवं वेतन आहरण, विद्यालयों की स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, गणवेश वितरण, यू-डाइस अपडेट, अपार आईडी निर्माण तथा शैक्षिक कैलेंडर के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Mohmmad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 3 जुलाई 2026/ जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड स्रोत समन्वयकों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की संयुक्त समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक सिर्फ शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि समाज में संस्कार गढ़ते हैं। उन्होंने शिक्षकों से सेवाभाव के साथ कार्य करते हुए विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, सामाजिकता एवं नैतिक मूल्यों का विकास करने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामेश्वर जायसवाल, जिला मिशन समन्वयक श्री ओम पाण्डेय सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।



कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बुक स्कैनिंग, विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) ऐप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति तथा यू-डाइस प्लस पोर्टल में विद्यार्थी प्रोग्रेशन की समीक्षा की। लक्ष्य से पीछे रहने वाले संकुल प्राचार्यों एवं समन्वयकों पर नाराजगी जताते हुए दो दिनों के भीतर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विषयगत अवधारणाओं को प्रभावी ढंग से पढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि बढ़ाने तथा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। प्रत्येक शनिवार को पर्यावरण, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा एवं नैतिक शिक्षा से संबंधित गतिविधियां आयोजित करने, अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उसके संरक्षण तथा जर्जर विद्यालय भवनों में कक्षाएं संचालित नहीं करने के निर्देश भी दिए।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल ने कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सभी शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ विद्यार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले के विद्यालयों के लिए शीघ्र ही 300 कन्या शौचालय स्वीकृत किए जा रहे हैं तथा शिक्षकों से अपनी योग्यता और कौशल का सर्वोत्तम उपयोग करने का आग्रह किया।

जिला मिशन समन्वयक श्री ओम पाण्डेय ने जिले में बुक स्कैनिंग की प्रगति की जानकारी देते हुए लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने का आह्वान किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामेश्वर जायसवाल ने राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप वीएसके ऐप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति एवं वेतन आहरण, विद्यालयों की स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, गणवेश वितरण, यू-डाइस अपडेट, अपार आईडी निर्माण तथा शैक्षिक कैलेंडर के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अखिलेश तिवारी ने किया। बैठक में सहायक संचालक श्रीमती वर्षा शर्मा, श्री बसंत प्रताप सिंह, एपीसी समग्र शिक्षा श्री रोहित भांगे, श्रीमती आरती रॉय, श्री अयाज अहमद जूंजानी, प्रोग्रामर श्री स्वप्निल कुमार दुबे एवं श्री तरुण सिंह ठाकुर तथा लेखापाल श्री सुमंत यादव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!