करीब 8 महीनों से झूलते बिजली के तार,कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, विधुत विभाग मौन : khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत: बिटकुला बंधवापारा ट्रांसफार्मर के पास मुख्य मार्ग में बिजली का तार मौत बनाकर झूल रहे हैं । ढीले और नीचे लटकते तारों की वजह से हर पल किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है
लटकते तार से आम जनता व राहगीरों को है खतरा
प्रतिदिन सैकड़ो वाहनो का आवागमन सड़क होता है पर तारों के बहुत नीचे होने के कारण यहां से ट्रैक्टर ट्रक या बड़े वाहनों का निकलना खतरे से खाली नहीं रहता है
बारिश के मौसम बच्चे मवेशी के लिए सुरक्षा जरूरी है
बरसात और तेज हवा के मौसम में इन तारों के आपस में टकराने से स्पार्किंग होती है और करंट फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है
बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा रिहायशी इलाकों में नीचे लटकते तार कभी भी मासूम या बच्चों में बिजली के संपर्क में आ सकते हैं जिससे जान का भारी जोखिम है
विधुत विभाग सीपत से स्थानीय लोगों ने की अपील मन में आक्रोश
क्षेत्र के निवासियों ने विद्युत विभाग से कई बार इन जर्जर और झूले तारों को कसने और बदलने की गुहार लगाई गई है लेकिन अब तक कोई ठोस करवाई नहीं हुई है ।
जनता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग है कि किसी भी बड़े हादसे होने से पहले विद्युत विभाग इन लटकते तारों को जल्द ही दुरूस्त करें और सुरक्षित ऊंचाइयों पर शिफ्टिंग करें









