bilaspur

कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग तेज, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया कोटा के विद्यालयों का निरीक्षण: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh


विद्यार्थियों से किया संवाद, अध्यापन व्यवस्था, शैक्षणिक अभिलेखों और वार्षिक कैलेंडर का लिया जायजा

जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का औचक निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा:  रामेश्वर जायसवाल डीइओ बिलासपुर


Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 8 जुलाई 2026/ जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर विद्यालयों का सघन निरीक्षण अभियान जारी है। कलेक्टर द्वारा प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी लगातार विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल ने आज कोटा विकासखंड के शासकीय विद्यालय तेंदुआ, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय करगीकला, शासकीय हाई स्कूल धूमा तथा सेजेस विद्यालय कोटा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। साथ ही अध्यापन व्यवस्था, वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर, शिक्षकों की दैनंदिनी, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालयों में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का औचक निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!