दरगाह लुतरा शरीफ में अपोलो हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर,बड़ी संख्या में पहुंचे जायरीन: khabar 36 Garh is News bilaspur chhattisgarh


Mohmmad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत/बिलासपुर, बाबा सैय्यद इंसान अली शाह दरगाह लुतरा शरीफ में आज महीना उर्स में अपोलो हॉस्पिटल सिविल के द्वारा ग्रामीण एवं जायरिनों (श्रधालुओं) का निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जहां शिविर में क्षेत्र के लोग अकीदतमंदों ने अपने सेहत की जांच कराने उत्साहपूर्वक पहुंचे जहां 70 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का फायदा लिया

वहीं शिविर के दौरान अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों की ईसीजी (ECG), ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर (BP) तथा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। इसके अलावा मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।डॉ लाजपत अग्रवाल,जी आई सर्जन,डां अक्षय विमल सिंह पल्मोनोलॉजिस्ट, डां सौम्य कुजूर मेडिसिन,डां प्रेशांति पांडेय डीएनबी मेडिसिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित आहार अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी, साथ ही चंद्रकांत अपोलो मार्केटिंग,मुमताज खान रहे

हाजी इकबाल हक़ चेयरमैन इंतेजामिया कमेटी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दूर दूर से आए हुए जायरिन व ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने। चेयरमैन हाजी इकबाल हक़ ने आगे कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन दरगाह इंतेजामिया कमेटी के द्वारा जारी रहेगा।
शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया वहीं महीन उर्स के मौके पर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी इंखलाक खान, हाजी सैय्यद अकबर बक्शी,इंतेजामिया कमेटी के कोषाध्यक्ष फैजान अहमद शिबू,अब्दुल गफ्फार,अब्दुल वहाब अशरफी, सैय्यद इंसान अली,हाजी अनवारूल हक़, नज़ीर अहमद कुरैशी,हाजी करीम बेग,खादिम हाजी शेर मोहम्मद, मोहम्मद उस्मान खान,हाजी साबिर, हाजी कुद्दुस खान,ताज सिद्दीकी, नाजिर खान, सहित जायरीन व ग्रामीण मौजूद रहे









