देश-प्रदेश से पहुंचे अकीदतमंद, मुशायरा, संदल-चादर में रही रौनक; सीपत–बलौदा मार्ग में भारी वाहनों का आवाजाही 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगेगा रोक” khabar 36 Garh is news sipat ntpc bilaspur chhattisgarh

सालाना उर्स में आए हुए तमाम जायरिनों (श्रद्धालु) के लिए शुद्ध शाकाहारी लंगर भोजन नास्ता पानी का बेहतरीन व्यवस्था इंतेजामिया कमेटी के द्वारा किया जा रहा है

लुतरा शरीफ के सालाना उर्स के दूसरे दिन उमड़ा जायरीनों का सैलाब


Mohammad Nazar editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत / लुतरा शरीफ में चल रहे 68 वें सालाना उर्स-ए-पाक के दूसरे दिन देश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। दरगाह परिसर में दिनभर अकीदतमंदों की आवाजाही बनी रही। जायरीनों ने दरगाह पर पहुंचकर अकीदत के साथ चादरपोशी की और मुल्क में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी।
उर्स के दौरान आयोजित मुशायरा में शायरों ने अपनी कलाम पेश कर समां बांध दिया। वहीं दादी अम्मा साहिबा व नानी अम्सं सदल और चादर का कार्यक्रम भी अकीदत के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ बाहर से पहुंचे जायरीन शामिल हुए।
जायरीनों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सीपत–बलौदा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रोक लगाई गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा वाहनों को निर्धारित मार्गों से आवागमन कराया जा रहा है।
उर्स में आने वाले जायरीनों की सुविधा के लिए इंतेजामिया कमेटी और प्रशासन की ओर से पेयजल, पार्किंग, यातायात तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उर्स के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी दरगाह परिसर में अकीदतमंदों की भीड़ बढ़ने की संभावना है।











