बिलासपुर

मस्तूरी विधानसभा में दुसरे दिन राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में घर घर तक पहुंचाया जा रहा

Byमोहम्मद नज़ीर हुसैन

पूरी कांग्रेस पार्टी ने एकजुटता के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है

बिलासपुर

00 वरिष्ठ कांग्रेसियों ने बांटा राहुल का संदेश मंचखंडा के बाद ग्राम खोंधरा कनई में यात्रा कहा.. पदयात्रा में लोगों से हाथ के साथ दिल भी मिलाया,,,,,,,,

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने पूछा हालचाल बताया कांग्रेस सरकार का योजना, मोदी सरकार ने कैसे गलत नीतियों से मंहगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार बड़ा है



खम्हरियां — लगातार दूसरे दिन कांग्रेसियों ने हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा का भार उठा लिया है चिन्हांकित बूथ स्तर तक पहुंच कर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ ही राहुल गांधी का संदेश जनता ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है मस्तूरी युवा कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने घर घर पहुंचकर हाथ मिलाकर राहुल गाधी का संदेश पत्र दे रहे हैं साथ ही प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताया जंहा युवाओं और बुजुर्गों के साथ महिलाओं से सरकार के कामकाज का फीड बैक लिया वहीं उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी प्रदेश कांग्रेस कमेटी,ब्लाक पर्यवेक्षक विरेन्द्र शर्मा,मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर,दुबे सिंह कश्यप दुर्गा तिवारी,विजय गुप्ता,प्रमोद जायसवाल,सैय्यद सकीउद्दीन (अक्कू) के साथ मस्तूरी हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के दुसरे दिन सीपत ब्लाक के मंचखंडा के बाद खोंदरा कनई गांव से शुरूआत किया सभी कांग्रेसी गांव में स्थित एक-एक घर का दरवाजा खटखटाया महिला,पुरूष और बुजुर्गों के अलावा युवाओं से हाथ मिलाया प्रदेश सरकार की रीति नीति को साझा किया केन्द्र सरकार की करनी और कथनी के बारे में बताया कांग्रेसियों ने खेल खलिहान पहुंचकर भूपेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी को साझा किया भाजपा की केन्द्र सरकार की फिरकापरस्ती नीतियों से भी अवगत कराया वही यात्रा में


प्रेमचंद जायसी उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस ने बताया कि देश को मुद्दों से भटकाया जा रहा है। भाजपा की केन्द्र सरकार ने देश के अमन चैन को सिर्फ वोट बैंक को ध्यान में रखकर बिगाड़ने का काम किया है। एक बार फिर चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के नेता समाज और जातियों के बीच जहर घोलना शुरू कर देते है पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि राहुल गांधी ने कन्या कुमारी से कश्मीर पदयात्रा कर देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है राजेंद्र धीवर ने कहा कि पदयात्रा के दौरान उन्होने ना केवल भाईचारा का संदेश दिया बल्कि भारतीय एकता और अखण्डता की विशेषताओं को याद भी दिलाया। इसी क्रम में राहुल गांधी के संदेश को गांव गांव तक पहुंचाने का प्रयास हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है
जयंत मनहर ने बताया कि पदयात्रा के दौरान पाया गया कि प्रदेश सरकार की रीति नीति और जनकल्याण कारी योजनाओं का गांव गांव में चर्चा है। लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश की भूपेश सरकार के प्रति लोगों में गहरा लगाव और जुड़ाव है।
पदयात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा कांग्रेस नेता मनोज खरे ,प्रमील दास मानिकपुरी, उमेश चंद्राकर, रामेश्वर साहू, फैज,वीरेंद्र लैहर्सन, समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के लिए मस्तूरी विधान सभा के ग्राम खोन्धरा एवं कनई में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर श्री राहुल गांधी जी और श्री भूपेश बघेल जी के संदेश को पहुंचा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!