बिलासपुर

हज-2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आगामी सप्ताह से शुरू की जाएँगी

Byमोहम्मद नज़ीर हुसैन बिलासपुर

चेयरमैन जनाब ए.पी. अब्दुल्लाहकुट्टी का राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान एवं सदस्यों ने उनका पुष्पगुच्छ एवं राजकीय गमछा भेंट कर इस्तकबाल किया

राज्य हज कमेटी ने किया ए.पी. अब्दुल्लाहकुट्टी का इस्तेकबाल


रायपुर। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया भारत सरकार के चेयरमैन जनाब ए. पी. अब्दुल्लाहकुट्टी ने रायपुर प्रवास के दौरान कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी पहुंचकर प्रदेश की हज व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान एवं सदस्यों ने उनका पुष्पगुच्छ एवं राजकीय गमछा भेंट कर इस्तकबाल किया तथा राज्य हज कमेटी द्वारा की जा रही हज व्यवस्थाओं एवं राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, भारत सरकार के चेयरमैन जनाब ए. पी. अब्दुल्लाहकुट्टी ने समस्त हज व्यवस्थाओं एवं हज यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की प्रसंशा करते हुए आश्वासन दिया की, हज 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आगामी सप्ताह से शुरू की जाएँगी, राज्य हज कमेटी की विशेष मांग पर उन्होंने प्रदेश के हाजियों को हर संभव सुविधाए उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया

राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, विशेष रूप से आर.डी.ए. उपाध्यक्ष श्री शिव सिंह ठाकुर
इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, विशेष रूप से आर.डी.ए. उपाध्यक्ष श्री शिव सिंह ठाकुर, उर्दू अकादमी की पूर्व उपाध्यक्षा श्रीमती नजमा अज़ीम,हज कमेटी सदस्य मौलाना डॉक्टर कारी इमरान अशरफी, मौलाना कारी सैयद अशफाक अहमद अंजुम,शमीम अख्तर,मोहम्मद इमरान,डॉक्टर श्रीमती रुबीना अल्वी,सचिव श्री साजिद मेमन उपस्थित रहे

मोहम्मद नज़ीर हुसैन की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!