बिलासपुर

ग्राम पंचायतों द्वारा नामांतरण में हो रहा विलम्ब,तहसीलदार ने सचिव को जारी किया नोटिस

Byमोहम्मद नज़ीर हुसैन बिलासपुर


पंचायत स्तर पर आदेश नही होने पर सरवनदेवरी , खैरखुँडी और बामहू के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बेलतरा
शासन के मंशानुरूप नामांतरण संबंधित प्रकरणों में आम जनों को राहत दिए जाने हेतु छ. ग.भू राजस्व संहिता की धारा 109 , 110 में निहित प्रावधानों के तहत अविवादित मामलों के शीघ्र निराकरण हेतु पंचायतों को भी अधिकार दिए गए है। परंतु पंचायतों द्वारा समय पर इश्तिहार,

नोटिस जारी नही किया जा रहा ,नाही समय पर आदेश जारी हो रहा है जिससे शासन की उक्त मंशा पूरी नही हो पा रही है। इस पर कलेक्टर बिलासपुर सौरभ कुमार के निर्देश पर तहसीलदार बेलतरा शशिभूषण सोनी ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को पटवारियों के माध्यम से सूचित किया है कि तत्काल लंबित प्रकरणों का निराकरण करे। इस पर 90 दिवस की अवधि पश्चात भी पंचायत स्तर पर आदेश नही होने पर सरवनदेवरी , खैरखुँडी और बामहू के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। समाधान कारक जवाब नही दिए जाने पर कार्यवाही की जावेगी। इसी क्रम में राजस्व मामलों के निराकरण में तेजी लाने के लिए 13 मार्च को ग्राम अकलतरी और 15 मार्च को ग्राम धौरामुड़ा में राजस्व शिविर का आयोजन किये जाने हेतु तहसीलदार द्वारा आदेश जारी किया गया है । राजस्व मामलों के समय मे निराकरण हेतु बेलतरा तहसीलदार द्वारा किये गए उक्त पहल से सभी में हर्ष व्याप्त है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!