बिलासपुर

स्कूल शिक्षा सचिव श्री भारती दासन ने स्कूल का किया औचक निरीक्षण
रेमेडियल कक्षाएं आयोजित करने के दिए निर्देश

Byमोहम्मद नज़ीर हुसैन बिलासपुर


समाचार
आम फलबहार की नीलामी 1 अप्रैल को
बिलासपुर, 28 मार्च 2023/कोटा विकासखंड के शासकीय उद्यान रोपणी करगीकला में आम फलबहार की नीलामी 1 अप्रैल 2023 को दोपहर 1 बजे से की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति नीलामी के पूर्व रोपणी का दौरा कर फलबहार का अवलोकन कर सकते है। नियम एवं शर्ताें के संबंध में अधिक जानकारी उप संचालक उद्यान बिलासपुर एवं कार्यालय उद्यान अधीक्षक करगीकला से प्राप्त किये जा सकते है।

समाचार
स्कूल शिक्षा सचिव श्री भारती दासन ने स्कूल का किया औचक निरीक्षण



रेमेडियल कक्षाएं आयोजित करने के दिए निर्देश
बिलासपुर, 28 मार्च 2023/ स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सचिव श्री एस. भारती दासन ने आज बिलासपुर जिले के तखतपुर विकास खंड के शासकीय हाई स्कूल छतौना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री दासन ने शाला में विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा देने के उपरांत शिक्षकों द्वारा किए जा रहे मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा हल किए गए प्रश्नों और शिक्षकों द्वारा प्रदत्त अंकों को लेकर अप्रसन्नता जाहिर की।
बच्चों को मिले कम अंकों को देखकर उन्होंने विद्यालय में रेमेडियल कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्य से रेमेडियल कक्षाओं के लिए राज्य शासन द्वारा जारी राशि प्राप्त हुई या नहीं, इसकी जानकारी ली। प्राचार्य श्रीमती अमिता मिश्रा ने रेमेडियल कक्षाओं हेतु शिक्षकों को राशि प्राप्त नहीं होने की जानकारी दी। सचिव स्कूल शिक्षा श्री एस. भारती दासन द्वारा सयुक्त संचालक श्री आर एन हीराधर को निर्देशित किया कि रेमेडियल कक्षाओं के लिए शिक्षकों को दी जाने वाली राशि में पूरी पारदर्शिता होना आवश्यक है। समय सारिणी के अनुसार संचालित कक्षाओं के लिए शिक्षकों के लिए वास्तविक भुगतान की ही कार्यवाही करना है। संकुल समन्वयक, प्राचार्य या किसी स्तर पर भुगतान के संबंध में कोई शिकायत न हो या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। उन्होंने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा की वीडियो कांफ्रेंसिंग लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश देने के भी निर्देश दिए। श्री दासन ने विद्यालय में स्थापित होने वाले राज्य विधि प्रकोष्ठ के कार्यालय के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया और आगामी एक सप्ताह में मरम्मत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त संचालक श्री आर. एन. हीराधर, विधि प्रकोष्ठ के श्री संजय दुबे एवं श्री ए.खान उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!