बिलासपुर

हज यात्रा की रकम में कमी की जगह अप्रत्याशित वृद्धि किया-हज यात्रियों में रोष है:- मोहम्मद असलम खान

ByMohammad Nazir Husain chif editor khabar 36 ghar news in


इम्बार्केशन पॉइंट से जाने वाले हज यात्रियों की तुलना में 62,201 /- अधिक देने होंगे

रायपुर ख़बर 36 गढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई, के सर्कुलर 13 अनुसार नागपुर एवं मुंबई इम्बार्केशन पॉइंट से जाने वाले हाजियों को लगने वाली रकम में 62,201/- रुपए का अंतर है जबकि वर्ष 2017 से 2019 तक दोनों इम्बार्केशन पॉइंट से जाने वाले हाजियों को लगने वाली रकम में लगभग 10 से 15 हज़ार रुपए तक का ही अंतर रहा है। नागपुर से जाने वाले हज यात्रियों को मुंबई इम्बार्केशन पॉइंट से जाने वाले हज यात्रियों की तुलना में 62,201 /- अधिक देने होंगे जो कि उन पर अतिरिक्त भार होगा

उन्होंने यह भी बताया कि हज यात्रियों को विगत कई वर्षो से दी जाने वाली सुविधा 2100 रियाल (लगभग 45000 Rupey) को भी इस वर्ष से रिफंड किया जाना बंद कर दिया गया है जिससे हाजियों को लगने वाली कुल रकम के अतिरिक्त सऊदी अरब में दैनिक व्ययों के खर्चो के लिए रियाल का इंतज़ाम भी स्वयं करना होगा

उन्होंने कहा कि, दिल्ली में हुई सभी राज्य हज कमेटी की बैठक में माननीय केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जी द्वारा हज 2023 की यात्रा को अधिक सुविधाजनक एवं किफायती बनाए जाने की घोषणा की गई थी। इसके अलावा समाचार पत्रों में हज यात्रा की रकम में 01 लाख रुपए तक की कमी होने का समाचार प्रकाशित हुआ था। किन्तु उसके ठीक विपरीत हज यात्रा की रकम में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है जिससे देश भर के हज यात्रियों में रोष व्याप्त है

उन्होंने बताया कि, नागपुर इम्बार्केशन पॉइंट से जाने वाले हाजियों को लगने वाली रकम में हुई अप्रत्याशित वृद्धि के मद्देनज़र, माननीय केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जी, को वस्तुस्थिति से अवगत करते हुए हाजियों को इम्बार्केशन पॉइंट बदलने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई है जिससे हज यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!