बिलासपुर

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस : जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चौहान और कलेक्टर ने किया नर्साें का सम्मान

ByMohammad Nazir Husain chif editor khabar 36 ghar news in



कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण


बिलासपुर, ख़बर 36 गढ़ न्यूज 15 मई 2023/भारतीय रेडक्रास सोसायटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर जिला चिकित्सालय में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान एवं कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मुख्य आतिथ्य में नर्साें के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण चौहान ने नर्साें को मातृ तुल्य बताते हुए उनके कार्याें की सराहना की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नर्साें की मुख्य भूमिका होती है। डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सें भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ है। स्वास्थ्य सेवा में नर्साें के असाधारण योगदान को पहचानने और उनकी सराहना करने का दिन है अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस। उनके बिना किसी भी चिकित्सालय की परिकल्पना संभव नहीं है। किसी भी विषम परिस्थिति में डॉक्टरों के उपस्थित न होने पर भी नर्सें मरीजों की जान की रक्षा करते आ रही है। उन्होंने कहा आपके द्वारा न केवल मरीजों की देखभाल की जाती है बल्कि उनके परिजनों को भी संभाला जाता है। कोरोना जैसी भीषण महामारी के समय नर्साें के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी नर्साें को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। उन्हें नर्स दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के.सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

*कलेक्टर ने किया वार्डाें का निरीक्षण -*
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने जिला अस्पताल में रेडक्रास के सहयोग से सुसज्जित किये गये तीन वार्ड एचडीयू, एनआरसी, चिल्ड्रन वार्ड एवं चिल्ड्रन प्ले एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों के परिजनों से चर्चा की। उन्होंने अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। पोषण पुनर्वास केंद्र में कलेक्टर को जानकारी दी गई कि यहां फिलहाल 20 बच्चे भर्ती है, जिन्हें कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए संतुलित आहार सहित समुचित चिकित्सा व्यवस्था दी जा रही है। रेडक्रास द्वारा गोद लिये इन वार्डाें को पूरी तरह चाइल्ड फ़्रेंडली बनाया गया है, जिसमें दीवारों पर कार्टून्स, चादर, गिलाफ, पर्दे, कार्टून युक्त रखे गये है। साथ ही बच्चों एवं उनकी माताओं हेतु स्मार्ट टीवी एवं वार्ड में एसी की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त बच्चों के खेलने के लिए खिलौनों की व्यवस्था भी रेडक्रास सोसायटी द्वारा की गई है। साथ ही बच्चों के खाने के लिए बर्तन एवं किचन के लिए आवश्यक बर्तनों की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर डॉ. एम.ए.जीवानी, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ.बी.एल.गोयल, श्री सौरभ सक्सेना, सुश्री शेफाली कुमावत, श्रीमती उर्मिला कुर्रे, श्री आदित्य पाण्डेय, श्री लक्ष्मी नारायण मिश्रा, श्री धरम साहू, श्री दिनेश राठौर, श्री सुशील राजपूत, श्री मुकेश मानिकपुरी, सुश्री रचना दास, सुश्री रितु दास सहित अस्पताल की समस्त नर्सें उपस्थित थी।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!