बिलासपुर

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन 30 अगस्त तक

Mohammad Nazir Husain chif editor


बिलासपुर, 25 मई 2023/भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कार के लिए वर्ष 2024 हेतु नामांकन प्रस्ताव 30 अगस्त तक ऑनलाईन www.padmaawards.gov.in के माध्यम से चाही गई है। यह पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि क्षेत्रों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों एवं सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। कोई भी व्यक्ति, किसी जाति, व्यवसाय, लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के लिए महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गाें जैसे अनुसूचित जातियां, जनजातियां, दिव्यांग व्यक्तियों आदि में से प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान कर पुरस्कार के लिए विचार किये जा सकते हैं।

समाचार
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक 26 को
बिलासपुर, 25 मई 2023/संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन 28 मई को दो पालियों में किया जा रहा है। इस हेतु जिले के महाविद्यालय एवं विद्यालयों में भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा की प्राथमिक तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन 26 मई को अपरान्ह 4 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में किया जाएगा।

समाचार
निःशुल्क कोचिंग हेतु प्राक्चयन परीक्षा 4 जून को
बिलासपुर, 25 मई 2023/ राजीव युवा उत्थान योजनांतर्गत जिले के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग हेतु प्राक्चयन परीक्षा 4 जून को सवेरे 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। पात्र प्रशिक्षार्थी प्रवेश पत्र परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र कार्यालय, सांइस कॉलेज के पास बिलासपुर से प्राप्त कर सकते हैं।

डब्ल्यूडीटी के पदों पर दावा आपत्ति 31 मई तक


बिलासपुर, 25 मई 2023/प्रधानमंत्री कृशि सिंचाई योजना-जलग्रहण विकास घटक-2.0 में स्वीकृत परियोजना अंतर्गत डब्ल्यूडीटी के रिक्त पदों जैसे डब्ल्यूडीटी यांत्रिकी, डब्ल्यूडीटी आजीविका, डब्ल्यूडीटी समूह विकास, लेखापाल सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की पात्र-अपात्र की सूची जारी की गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को उक्त सूची में दावा आपत्ति हो तो वह मय अभिलेख सहित स्वयं या पंजीकृत डाक से 25 मई से 31 मई तक प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट https://bilaspur.gov.in पर उपलब्ध है।


सफलता की कहानी
गोठानों ने महिला समूहों के जीवन में भरा आर्थिक संपन्नता का नया रंग

आमदनी से खरीदी स्कूटी, बढ़ा आत्मविश्वास
बिलासपुर, 25 मई 2023/छत्तीसगढ़ में वो दिन लद गए जब महिलाएं दूसरों पर आश्रित रहती थी। छत्तीसगढ़ की महिलाएं अब विकास की नयी इबारत लिख रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने में छत्तीसगढ़ शासन की गोधन न्याय योजना की महती भूमिका है। महिलाओं के जीवन में गोठानों ने आर्थिक संपन्नता का एक नया रंग भर दिया है। महिलाओं को समूह के माध्यम से एक ही समय में एक से अधिक कार्य करके आर्थिक मजबूती प्राप्त करने का रास्ता गौठानों ने बखूबी दिखाया है। मोपका शहरी गोठान में कार्यरत गोवर्धन समूह की महिलाओं से अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो रही है। श्रीमती खुशबू वस्त्रकार ने अपनी आमदनी से स्कूटी खरीदी है। उनका आत्मविश्वास दोगुना हो गया है।
गोवर्धन समूह की अध्यक्ष श्रीमती खुशबू वस्त्रकार ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके समूह में 30 महिलाएं कार्यरत है। उन्होंने 1200 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट बना लिया है। जिसमें से 900 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री करने पर लगभग समूह को 9 लाख की आमदनी हो चुकी है। इसके अलावा समूह ने 358 क्विंटल गो काष्ट बना लिया है। वे कहती हैं कि इस योजना से समूह की महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली है। अब वे घर के खर्चाें में बराबर की हिस्सेदारी निभा रही है। श्रीमती वस्त्रकार कहती हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे अपनी कमाई से स्कूटी खरीद पायेंगी। उन्होंने कहा कि स्कूटी मिलने से हर सफर जैसे आसान हो गया है। इस योजना से उनके सपनों को पंख मिल गए है। इतनी अच्छी योजना लाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया।

गोवर्धन समूह की अध्यक्ष श्रीमती खुशबू वस्त्रकार ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके समूह में 30 महिलाएं कार्यरत है। उन्होंने 1200 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट बना लिया है। जिसमें से 900 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री करने पर लगभग समूह को 9 लाख की आमदनी हो चुकी है।
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!