मस्तूरी

मस्तुरी,हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को लिया अपनी चपेट मे,एक महिला की गई जान, दो घायल,आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Mohammad Nazir Husain chif editor
khabar 36 garh News in masturi

मस्तुरी , हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को लिया अपनी चपेट मे ,एक महिला की गई जान, दो घायल,आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम …
_______________________



मोहम्मद जुनैद खान
एडिटर
___________________


बिलासपुर 29 अगस्त 2023 /- जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र के मोहरसाय चौक के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर हाईवा में जमकर तोड़फोड कर दी। करीब सात घंटे तक जाम लगा रहा। मृतका के परिवार वालों को 1 लाख 25 हजार रुपए मुआवजा देने के बाद मामला शांत हुआ।
_______________________

बता दें कि मस्तूरी क्षेत्र के किसान ग्राम परसदा निवासी अविनाश पात्रे 18 वर्ष देर शाम अपनी मां संतोषी पात्रे 37 वर्ष और गांव की ही रहने वाली मुस्कान पात्रे 35 वर्ष को लेकर मस्तूरी बाजार जाने के लिए निकला था। तीनों बाजार से गांव लौट रहे थे। अभी वे जयरामनगर के आगे मोहरसाय चौक के पास पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में संतोषी पात्रे हाईवा के पहिए के नीचे आ गई और 50 मीटर तक घसीटती रही।
जिससे उसका पैर व धड़ अलग हो गया और शव के चिथड़े उड़ गए। वहीं उसका बेटा अविनाश व पड़ोसी महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
_______________________

इस घटना के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच मौका पाकर आरोपी चालक भाग निकला। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतिका के परिवार वालों को मुआवजा देने के बाद मामला शांत हुआ

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!