बिलासपुर

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

Byमोहम्मद नज़ीर हुसैन बिलासपुर

जिला जनसंपर्क कार्यालय,
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
समाचार



*शब-ए-बारात एवं होली पर्व आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय*

पर्व में अनहोनी से निपटने जिला प्रशासन का पुख्ता इंतजाम
बिलासपुर, 28 फरवरी 2023/जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में एडीएम श्री आर.ए.कुरूवंशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 7 मार्च को शब-ए-बारात का पर्व, होलिका दहन और 8 मार्च को होली का पर्व शांति एवं सद्भावना के साथ मिल जुलकर मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में एडीशनल एसपी शहरी श्री राजेन्द्र जायसवाल, एडीशनल एसपी ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा, बिलासपुर एसडीएम श्री श्रीकांत वर्मा, शांति समिति के सदस्य श्री हबीब मेमन, श्री शब्बीर खान, श्री कुंज बिहारी सोन्थलिया सहित अन्य पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में एडीएम श्री कुरूवंशी ने कहा कि जिले में सभी धर्माें एवं सम्प्रदाय का सम्मान करते हुए भाईचारे के साथ सभी धर्माें के पर्वाें और उत्सवों को मनाने की परम्परा रही है। उन्होंने यह परम्परा आगे भी जारी रहने की आशा व्यक्त की। बैठक में पर्व के दौरान आपात सहायता एवं किसी भी तरह की अनहोनी को टालने के लिए पुलिस सहित नगर पालिक निगम, नगर सेना एवं सिम्स एवं जिला अस्पताल, विद्युत मण्डल आदि विभागों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। समिति ने जिले के सभी नागरिकों को जल का अपव्यय रोकने के लिए सूखी होली खेलने, केमिकल युक्त रंगों का उपयोग नहीं करते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे एवं हर्षाेल्लास के साथ होली एवं शब-ए-बारात मनाने की अपील की है। हुड़दंगियों, तेज वाहन चलाने वाले तथा धार्मिक पर्वाें की भावना के विपरीत काम करने वाले असामाजिक लोगों के साथ पुलिस को सख्ती से निपटने कहा गया है।
नगर पालिक निगम द्वारा होलिका दहन स्थलों को चिन्हांकित कर साफ-सफाई कराई जाएगी। नियमित रूप से दो तीन बार पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था भी निगम द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस विभाग को पर्व के दौरान शहर के समस्त चौक-चौराहों, धार्मिक स्थलों, सिम्स, जिला अस्पताल सहित महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए गए है। बीच सड़क पर डिस्क एवं बिजली तार के नीचे होलिका दहन नहीं किया जाएगा। तेज गति से मोटर वाहन चलाने वाले एवं तीन सवारी चलने वालों पर पुलिस द्वारा निगरानी रखी जाएगी। पेट्रोेलिंग पार्टी की संख्या बढ़ाकर मुख्य मार्गाें के साथ-साथ अंदर की गलियों में गश्त की जाएगी। नगर सेना द्वारा फायर बिग्रेेड वाहन मुस्तैद रखा जाएगा। सिम्स एवं जिला अस्पताल इस दौरान 24 घंटे खुले रहेंगे। विद्युत विभाग को पर्व के दौरान विद्युत की निरंतर आपूर्ति बनाये रखने एवं आपात स्थिति में सुधार के लिए कर्मचारियों की टीम तैनात रखे जाने के निर्देश दिए गए है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!