बिलासपुर

इंदौर पहुंचे प्रदेशभर के तीन सौ से ज्यादा कांग्रेस नेता, राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

बिलासपुर (मोहम्मद नज़ीर हुसैन) ख़बर 36 गढ़ न्यूजबिलासपुर : राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेता, विधायक, मंत्री इंदौर पहुंच गए हैं। 26 और 27 नवंबर को इंदौर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 324 नेता यात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल दिल्ली से सीधे इंदौर पहुंचेंगे।
पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, शिव डहरिया, प्रेमसाय सिंह टेकाम, टीएस सिंहदेव, विधायक सत्यनारायण शर्मा, संगठन प्रभारी अमरजीत चावला के अलावा सभी मंत्री, विधायक और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी यात्रा में शामिल होने सुबह रवाना हुए हैं और दोपहर तक इंदौर पहुंच गए थे। यात्रा में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष भी पहुंच गए है। बिलासपुर से प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, विजय केसरवानी, कार्य समिति के सदस्य विष्णु यादव, जयंत मनहर , रवि श्रीवास राहूल गांधी की अगुवाई में की जा रही‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगे। राहुल गांधी की यात्रा महाराष्ट्र से गुजरने के बाद ‘दक्षिण का द्वार’ कहे जाने वाले बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से बुधवार सुबह मध्य प्रदेश में दाखिल हुई। राहुल ने सभास्थल पर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाइयों के बीच तिरंगे का हस्तांतरण कराने के बाद राज्य में 12 दिवसीय यात्रा की औपचारिक शुरुआत की।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!