रायपुर

CG में कांग्रेस की दूसरी लिस्‍ट जारी, मस्तूरी से बांधीं- लहरिया,बृजमोहन के सामने महंत रामसुंदर दास

(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) बिलासपुर

CG में कांग्रेस की दूसरी लिस्‍ट जारी, बृजमोहन अग्रवाल के सामने महंत रामसुंदर दास

रायपुर. कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें भी कई विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने पहली सूची में 30 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें 8 विधायकों का टिकट काटा गया था।

रायपुर शहर की विधानसभा सीट दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने महंत रामसुंदर दास को यहां से प्रत्याशी बना दिया है। दोनों के बीच रिश्ता मधुर है, यह बात किसी से छुपी नहीं। मगर सियासी रण में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ना दक्षिण विधानसभा की सीट के सियासी हालातों को दिलचस्प बना रहा है। गुरु के सामने पूर्व मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं।

महंत रामसुंदर का सियासी सफर

रायपुर के सबसे प्रचीन दुधाधारी मठ के प्रमुख महंत रामसुंदर दास इस वक्त छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष हैं। साल 2001-2003 में सरकार के संस्कृत बोर्ड के पहले अध्यक्ष रहे। सदस्य रहे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के। साल 2003 में पहली बार जैजैपुर से विधायक बने, दूसरी बार 2008 में भी विधायक बने।

बृजमोहन के सफर पर एक नजर

बृजमोहन अग्रवाल साल 1990 में पहली बार विधायक बने। उस वक्त के दिग्गज विद्याचरण शुक्ल को हरा चुके हैं। तब से आज तक बृजमोहन विधायक का चुनाव जीतते रहे हैं। प्रदेश सरकार में गृह, शिक्षा, संस्कृति, कृषि जैसे विभागों के मंत्री रह चुके हैं।

लहरिया-बांधीं तीसरी बार आमने-सामने

मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में लगातार तीसरी बार कृष्ण मुर्ति बांधीं के सामने दिलीप लहरिया को उतारा गया है यह चुनाव रहेगा दिलचस्प वहीं पूर्व में दिलीप लहरिया ने बांधीं को 2013 हराया फिर बांधीं ने 2018 में लहरियां को हराया और अब 2023 में फिर दोनों आमने-सामने होंगे

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!