मस्तूरी

बी.एड.एवं डी.एल. एड.प्रथम वर्ष के प्रशिक्षार्थियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम

(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) बिलासपुर

बी.एड.एवं डी.एल.एड.प्रथम वर्ष प्रशिक्षार्थियों का तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया

मस्तूरी:- सांदीपनी एकेडमी पेण्ड्री मस्तूरी बिलासपुर छग के शिक्षा विभाग के द्वारा बी.एड.एवं डी.एल.एड के नवप्रवेशित प्रशिक्षार्थियों के लिए महाविद्यालय का परिचय एवं पाठ्यक्रम से अवगत कराने हेतु उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन 6 नवंबर 2023 को किया गया।जिसमें बी.एड.द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षार्थियों ने बी.एड.एवं डी.एल.एड.प्रथम वर्ष के प्रशिक्षार्थियों का तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।तत्पश्चात सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन बी.एड. द्वितीय वर्ष के छात्र जय चौधरी के द्वारा  किया गया।तत्पश्चात बी.एड.एवं डी.एल.एड.द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षार्थियों द्वारा कविता पाठ, गीत गायन एवं नृत्य के माध्यम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं नवप्रवेशित प्रशिक्षार्थियों द्वारा अपना परिचय दिया गया। जिसमें आदरणीय प्राचार्या डाँ.रीता सिंह के द्वारा  बी.एड. के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षार्थियो को उनके  पाठ्यक्रम के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही महाविद्यालय के विभिन्न गतिविधियों व सुविधाओं की भी जानकारी दी गयी । सुश्री दीप्ति सिंह राठौड़ के द्वारा डी.एल.एड. प्रथम वर्ष के प्रशिक्षार्थियों को पाठ्यक्रम की जानकारी प्रदान की गयी तथा श्रीमती श्रीति मजुमदार द्वारा महाविद्यालय परिवेश एवं अनुशासन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी ।  श्री मुकेश खुटले के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।महाविद्यालय द्वारा आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम मे शिक्षकों द्वारा अनेक ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बातें बतायी गयी। इस कार्यक्रम में सभी सहायक प्राध्यापकों के साथ  प्रशिक्षार्थियों की उपस्थिति रही।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!