कवर्धा

प्रदेश में कांग्रेस को 75 सीट मिलने का दावा, घर घर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर

(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) बिलासपुर



मतदाताओं के भरपूर समर्थन का भरोसा


अपनी जीत के प्रति आश्वस्त कैबिनेट मंत्री

प्रदेश में कांग्रेस को 75 पर सीट मिलने का दावा



कवर्धा:- कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने आज लोगों के घर घर जाकर लोगों से भेंट की।उन्होंने अधिवक्ताओं से भी भेंट की।
अकबर ने दो तीन दिनों से कवर्धा में जनसंपर्क किया।प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद वे अलग अलग वार्डों में पहुच कर घरों में गए तथा परिवार जनों से मिले कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान एकतरफा जीत का दावा किया है।प्रचार अभियान में उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यों को गिनाया तथा कांग्रेस द्वारा की गई घोषणाओं को बताया।कांग्रेस ने भले ही घोषणा पत्र 5 नवंबर को जारी किया लेकिन इसके सत्रह बिंदुओं को पहले ही बता दिया था। मोहम्मद अकबर खुद चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष हैं।अकबर शुरू से कांग्रेस को 75 पार सीट मिलने का दावा करते रहे।उन्होंने कवर्धा से एकतरफा जीत का दावा भी प्रचार के दौरान किया। उल्लेखनीय है कि 2018 के चुनाव में 59 हजार से अधिक वोटों से अकबर ने जीत दर्ज की थी।उन्हें साठ हजारी भी कहा जाता रहा।
मोहम्मद अकबर ने विकास को हो प्रचार में केंद्रित रखा।सहज सरल व्यवहार के कारण उन्हें लोकप्रिय नेता भी कहा जाता है मोहम्मद अकबर 1993 से कबीरधाम जिले में चुनाव लड़ रहे हैं।वे कबीरधाम जिले की वीरेंद्र नगर,पंडरिया और कवर्धा से विधायक रह चुके हैं प्रदेश मंत्रिमंडल में पांच विभाग वाले मंत्री होने के कारण उनके निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा पर सभी की विशेष नज़र है।साथ हज़ार के लगभग की जीत पिछले चुनाव में दर्ज करने के कारण राष्ट्रीय मीडिया भी कवर्धा पर ध्यान रखे हुए है

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!