रायपुर

छत्तीसगढ़: कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी,बदले जाएंगे जिलाध्यक्ष

(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) रायपुर

December 29, 2023
रायपुर। विधानसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद कांग्रेस में संगठन स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल की तैयारियां चल रही है। राजधानी में दो दिवसीय समीक्षा बैठक के बाद कई महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं। इन सुझावों पर 28 दिसंबर के बाद निर्णय लिया जाएगा।नागपुर में कांग्रेस की महारैली के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई महत्वपूर्ण पदों पर भी नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। सबसे पहले उन जिलों को सामने रखा जाएगा, जहां विधानसभा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

इसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित 15 से अधिक जिले हैं। अन्य जिलों में बलौदाबाजार, महासमुंद, कोरिया, सरगुजा, कोरबा, कवर्धा, बलरामपुर, जगदलपुर आदि शामिल हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद जिलाध्यक्षों की भूमिका पर सवाल उठ चुके हैं। पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेशाध्यक्ष को बदलने की संभावना कम है। विधानसभा चुनाव के चार महीने पहले ही दीपक बैज को कमान सौंपी गई थी। इससे पहले मोहन मरकाम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे मरकाम व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच राजनीतिक खींचतान के बाद बैज को जिम्मेदारी दी गई। हालांकि विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन पर समीक्षा बैठक में बैज पर भी सवाल दागे गए। उन्होंने अपना जवाब हाईकमान के सामने रखा है।जानकारी के अनुसार, उनकी नियुक्ति आगे बढ़ाई जा सकती है

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!