बिलासपुर

कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी केंद्रों में किया जा रहा भौतिक सत्यापन – गलत पाए जाने पर तहसीलदार ने किया 45 लाख रुपये का धान जब्त

कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी केंद्रों में किया जा रहा भौतिक सत्यापन – गलत पाए जाने पर तहसीलदार ने किया 45 लाख रुपये का धान जब्त



बिलासपुर ख़बर 36 गढ़ न्यूज 28 जनवरी 2024:- कलेक्टर बिलासपुर अवनीश कुमार शरण के आदेश पर जिले में स्तिथ धान खरीदी केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जिसमे शनिवार व रविवार को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर शशिभूषण सोनी ने क्षेत्र सहायक मंडी रितेश विट्ठलकर के साथ कृषि उपज मंडी मोपका सहित धान उपार्जन केंद्र उरतुम , सेलर व हरदी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि
*कृषि उपज मंडी मोपका में 10607 क्विंटल धान उठाव हेतु शेष है।सत्यापन में कुल खरीदी की गई धान की मात्रा से 766 बोरी कुल 306.40 क्विंटल कुल राशि 9,49,840 रुपये का धान अधिक पाए जाने पर

जब्ती की कार्यवाही कर समिति प्रबंधक के सुपुर्द किया गया।
वही धान उपार्जन केंद्र – सेलर के निरीक्षण में पाया कि
736 किसानों से 36994 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई है। 8694 उठाव हेतु शेष है। कुल 20937 बोरी की जगह 299 बोरी *कुल 119.6 क्विंटल धान राशि 3,70,760 रुपये का धान अधिक संग्रहण पाए जाने पर जब्त* कर समिति प्रबंधक के सुपुर्द किया गया।
धान उपार्जन केंद्र – उरतुम के निरीक्षण

में स्टैकिंग नही किया गया था। जिसके कारण गणना नही हो पा रहा था। तहसीलदार ने स्टैकिंग कराया जिसमे 344 बोरी कुल मात्रा 137.6 क्विंटल कुल राशि 426560 रुपये का धान जब्त कर समिति प्रबंधक के सुपुर्द किया गया।
धान खरीदी केंद्र हरदी
के निरीक्षण में पाया गया कि कुल पंजीकृत 1130 किसानों में से 970 किसानों द्वारा विक्रय किया जा चुका है। आगामी दो दिवस दिनाँक 29 जनवरी को 159 किसान व 30 जनवरी को 108 किसान कुल 267 किसानों का टोकन कटा हुआ है। *केंद्र में 5 जनवरी के बाद कोई भी डीओ नही कटा है , उठाव हेतु आज दिनाँक की स्तिथि में 41134 बारदाने कुल 16453.60 क्विंटल शेष है।* भौतिक सत्यापन में 874 क्विंटल कुल राशि 27,09,400 रुपये का धान जब्त किया गया। इस प्रकार लगभग कुल 44 लाख 56 हज़ार 560 रुपये का धान जब्त किया गया। कलेक्टर बिलासपुर ने तत्काल उप पंजीयक सहकारी संस्थाये को कठोर कार्यवाही किये जाने सहित व्यवस्था को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए है

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!