sipat NTPC

सीपत थाना परिसर में रंग गुलाल उड़ाते हुए जमकर होली खेली,गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दिए ?  Khabar 36 Garh news sipat ntpc bilaspur

रंग की मस्ती में डूबी खाकी, डीजे की धुन पर जमकर थिरके पुलिसकर्मी


सिपाहियों से लेकर अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार सभी होली की मस्ती में दिखाई दिए

होली के रंगों में रंगें थाना प्रभारी एवं पत्रकार




सीपत न्यूज़ मोहम्मद नज़ीर हुसैन 16 मार्च 2025/ रंग का त्यौहार पर मुस्तैदी से ड्यूटी करने के बाद दूसरे दिन शनिवार को पुलिसकर्मियों ने परिजनों के साथ सीपत थाना में रंग गुलाल उड़ाते हुए जमकर होली खेली और गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दिए।
इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि , पत्रकारों ने भी डीजे की धुन व होली के गीतों पर जमकर ठुमका लगाए। इसके अलावा पंजाबी और हिंदी गीतों में भी जमकर थिरके। सिपाहियों से लेकर अधिकारी सभी होली की मस्ती में दिखाई दिए। आमतौर पर होली के त्यौहार पर कानून व्यवस्था व सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी होली नही मना पाते। अगले दिन ही पुलिस महकमे में होली मनाने की पुरानी परंपरा है।


इस अवसर पर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी , जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र धीवर , जनपद सदस्य मनोज खरे, भाजपा नेता अभिलेष यादव, राज्यवर्धन कौशिक, मन्नू सिंह,सीपत सरपंच प्रतिनिधि योगेश वंशकार ,संतोष गोयल, सेवानिवृत्त एसआई अशोक शर्मा, युगल शर्मा , मड़ई सरपंच फिरत अनंत,पोड़ी सरपंच सूर्यप्रकाश शेष , जांजी सरपंच श्री पाटले , खांडा सरपंच कामता प्रसाद , जुहली सरपंच प्रतिनिधि त्रिभुवन पोर्त, खम्हरियां सरपंच प्रतिनिधि शैलेन्द्र खांडेकर,भागीरथी पोर्ते , शिवनाथ रोहिदास रामलाल साहू व पुलिसकर्मियों में एएसआई सहेत्तर कुर्रे , एएसआई धर्मेंद्र यादव , कमल फूल , भरत सिंह मरकाम , प्रफुल्ल ठाकुर , कौशल प्रसाद वस्त्रकार , परमेश्वर ठाकुर , आरक्षक प्रकाश जगत , जेएस बंजारे , राजेन्द्र साहू , मुरित बघेल, सुभाष मरावी, मनहरण ठाकुर , प्रियंका मिश्रा, ज्योति जगत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि , समाजसेवी , विभिन्न राजनीतिक संगठन से जुड़े लोग व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी एवं जनप्रतिनिधि होली पर्व की बधाई दी
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!