बिलासपुर

बिलासपुर में आयोजित महिला मोर्चा की हुंकार रैली में भूपेश सरकार पर जमकर बरसी स्मृति ईरानी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुना कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी जाकर हराने वाली स्मृति ईरानी आ रही हैं,तब से वे डरने लगे हैं ,पर डरना भी चाहिए। अरूण साव

मोहम्मद नज़ीर हुसैन

बिलासपुर/ख़बर 36 गढ़ न्यूज़

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने आज यहां कांग्रेस सरकार के राज में महिला उत्पीड़न के खिलाफ महतारी हुंकार रैली से चुनावी शंखनाद कर दिया है। जगमल चौक से नेहरूनगर चौक तक निकाली गई रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ कृष्ण मूर्ति बांधी,बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, राष्ट्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद संगीता यादव, छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी निशा सिंग,गोमती साय,सांसद संतोष पांडेय,कार्यक्रम प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी,किरण देव,भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप,ओपी चौधरी,विजय शर्मा, लता उसेंडी, चंपादेवी पावले, मीनल चौबे,सहित कोर कमेटी के सभी सदस्य,सांसद, विधायक प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष,भाजपा नेताओं के साथ प्रदेश के कोने कोने से आईं हज़ारों महिलाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बिलासपुर जिला में आयोजित महतारी हुंकार रैली में सैकड़ो महिलाओं के साथ शामिल हुए नवीन पटेल भाजपा महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली जगमल चौक से गांधी चौक होते हुए नेहरुचौक से आमसभा मेंपरिवर्तित हुई। महिला मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को तलवार भेंट व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। गांधी चौक से इस रैली का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। महतारी हुंकार रैली का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। महतारी हुंकार रैली में सभा का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री विभा अवस्थी ने व आभार जयश्री चौकसे ने किया।भाजपा महिला मोर्चा की हुंकार रैली में दावा किया गया था कि एक लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी लेकिन रैली को देखकर दावों की हवा निकल गयी बमुश्किल 15 से 20 हजार की भीड़ ही जमा जो पाई जंहा केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महतारी हुंकार रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी,सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जनता की तिजोरी लूटकर कांग्रेस अपना खजाना भरा जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं ये पूछना चाहती हूं कि कांग्रेस के राज में छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर 6 हजार बहनों की इज्जत क्यों लूटी गई क्यों हजारों महिलाओं का अपहरण हुआ? केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि विपदा की घड़ी कोरोनाकाल में मोदी जी घर-घर अनाज पहुंचा रहे थे। भाजपा ने जिंदगी का सामान बांटा और कांग्रेस ने मौत का। उन्होंने सवाल उठाया कि जनता का पैसा जनता के पास क्यों नहीं पहुंच रहा है? कांग्रेस के नेतृत्व ने बच्चों के शरीर से प्राण छीन लिए।मुंह से निवाला छीना और गरीबों के सर से छत ही छीन ली।उन्होंने कहा कि भूपेश जी धर्म का उपहास उड़ने पर भी सत्ता के लालच में आप मौन रहते हैं। आपके राज में क्यों नारे लग रहे हैं कि हम गौरी गणेश की पूजा नहीं करेंगे। इंसान से नहीं तो भगवान से तो डरो। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा कि पोस्टर में भगवान राम के फोटो के साथ हाथ जोड़कर खड़े रहते हो लेकिन भगवान का अपमान होने पर चुप क्यों रहते हो ? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने विशाल हुंकार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुना कि उनके राहुल गांधी को अमेठी जाकर हराने वाली स्मृति ईरानी आ रही हैं, तब से वे डरने लगे हैं। उन्हें डरना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से आई महिला और बहनों का यह महासमुद्र अपने खिलाफ हुए अत्याचार के विरुद्ध भुपेश सरकार के खिलाफ दहाड़ में परिवर्तित हो चुका है। अब भूपेश बघेल सरकार की आज से उल्टी गिनती शुरू हो गई है।भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महतारी हुंकार रैली में छत्तीसगढ़ के चप्पे-चप्पे से आयी माता बहनों ने बिलासपुर में ताकत दिखा दी है। इसके साथ ही भूपेश बघेल की नींद उड़ गई है। अब उन्हें रात में नींद नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के राज में प्रदेश में हर तरफ माफियाओं का राज चल रहा है। सभा को केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने भी संबोधित किया। हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष सहित कार्यकर्त्ता मौजूद रहे

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!