राजनांदगांव/ छुरियां

महिलाओं को सशक्त बनाने महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना की जरूरत-चन्द्रिका वर्मा

Mohammad Nazir Hussain Bilaspur chattisgarh

देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को 8333 हर महीने दिए जाएंगे। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इस योजना की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई से काफी परेशान है।

महिलाओं को सशक्त बनाने महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना की जरूरत-चन्द्रिका वर्मा

राजनांदगांव से मुजम्मिल खान की रिपोर्ट

छुरिया: ख़बर 36 गढ़ न्यूज: खुज्जी विधानसभा के ग्राम बेलरगोंदी में अध्यक्ष महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चन्द्रिका वर्मा ने महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना के तहत महिलाओं को फॉर्म भरवाया।चन्द्रिका वर्मा ने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को 8333 हर महीने दिए जाएंगे। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इस योजना की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई से काफी परेशान है। महिलाओं को आजीविका के साधन जुटाने में काफी तकलीफ हो रही है। कांग्रेस पार्टी ने देश में बढ़ी महंगाई से नारी शक्ति को निजात दिलाने के लिए महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना लागू की है।

चन्द्रिका वर्मा ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। घरेलू गैस, खाद्य पदार्थों की कीमतें दिनों दिन आसमान छूती जा रही है। भाजपा देश में बढ़ती महंगाई को देश की जनता पर थोप रही है, जिसकी वजह से हर घर में कलह और हर घर में लड़ाई बढ़ती जा रही है। आमदनी है कम और खर्चा है ज्यादा। इस दौरान चन्द्रिका वर्मा ने कई महिलाओं के बीच जाकर उनके संवाद भी किया।

साथ ही साथ भूपेश बघेल द्वारा किए गए कार्यो को जनता तक पहुंचने का कार्य किया गया और अधिक से अधिक वोट से राजनांदगाव लोकसभा सीट से भूपेश बघेल जी को विजयी बनाने की अपील की गई। साथ ही साथ कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादों को जनता तक पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!