राजनांदगांव

आदिवासी नेता मनभावन सिंह उइके ने बधाई देते हुए कहा, महेंद्र राजनांदगांव का गौरव जिसने छ.ग. का बढाया मान

Mohammad Nazir Hussain Bilaspur chattisgarh

भारतीय वालीबाल टीम में राजनांदगांव का होनहार युवा खिलाडी महेंद्र सिंह धुर्वे का चयन,
आदिवासी नेता मनभावन सिंह उइके ने बधाई देते हुए कहा, महेंद्र राजनांदगांव का गौरव जिसने छ.ग. का बढाया मान

राजनांदगांव से मुजम्मिल खान की रिपोर्ट

राजनांदगांव ख़बर 36 गढ़ न्यूज– भारतीय वालीबाल टीम मे राजनांदगांव का होनहार युवा खिलाडी महेंद्र सिंह धुर्वे का चयन हुआ है, वे इंडियन U-18 वालीबाल चैपियन शिप शिविर में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे,
महेंद्र मूलतः राजनांदगांव के सृष्टि कालोनी मे अपने पिता श्री धर्मपाल सिंह धुर्वे व माता श्रीमती संध्या धुर्वे के साथ रहते है, महेंद्र के पिता कुशल कृषक है, तो वही उनकी माता छ.ग. पुलिस विभाग में अपनी सेवा दे रही है,
वालीबाल खिलाडी महेंद्र सिंह धुर्वे का भारतीय वालीबाल टीम मे चयन होने पर जिले के आदिवासी नेता व पत्रकार मनभावन सिंह उइके ने महेंद्र व उनके माता पिता एवं परिवार जनो को बधाई, एवं शुभकामनाये दी है,
श्री उइके ने कहा कि महेंद्र के भारतीय वालीबाल टीम मे चयन होने से प्रदेश व जिले के आदिवासी समाज मे हर्ष व्याप्त है, महेंद्र ने आदिवासी समाज व राजनांदगांव सहित पुरे छ.ग. का मान बढाया है, मै उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए आने वाले अंतर राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिताओ में महेंद्र व उनकी पूरी भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर भारत का नाम व तिरंगे झंडे की शान उचा करे,
उईके ने इसके लिए पूरे टीम को अग्रिम बधाई दी है,

आदिवासी नेता मनभावन सिंह उईके ने प्रदेश सरकार व राजनांदगांव जिला प्रशासन से अपील किया है, कि महेंद्र सिंह धुर्वे का सम्मान कर होनहार खिलाडी का हौसला अफजाई करे, ताकि वे छ.ग. और राजनांदगांव जिले का पूरे विश्व मे नाम रौशन कर सके

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!