कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को जिताने जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू कर रहे डोर टू डोर जनसंपर्क
Mohammad Nazir Hussain Bilaspur chattisgarh

कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को जिताने जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू कर रहे डोर टू डोर जनसंपर्क

राजनांदगाव से मुज़्ज़म्मिल खान की रिपोर्ट
राजनांदगाव ख़बर 36 गढ़ न्यूज:लोकसभा चुनाव के चलते खुज्जी विधानसभा के विभिन्न ग्रामो मे कांग्रेस की पांच न्याय गारंटी योजना को लेकर डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मान साहू ने ग्रामीणों से मिलकर कांग्रेस के लोकप्रिय प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगाव लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रचंड मतों से जिताने की अपील की।जनसम्पर्क के दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने कांग्रेस के पांच न्याय गारंटी योजना से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए कांग्रेस के लिए समर्थन माँगा।चुम्मन साहू ने कांग्रेस की महालक्ष्मी गारंटी योजना के सम्बन्ध मे गरीब महिलाओ को 8333 रु प्रतिमाह देने के वादे के साथ समर्थन माँगा। बढ़ते हुई महगाई को खत्म करने कांग्रेस के लोकप्रिय प्रत्याशी भूपेश बघेल को भारी मतों से जिताने की अपील की।








