बिलासपुर

पीएम नरेन्द्र मोदी ने जो विकास 10 वर्षो में किया वह 50 सालों में नही हुआ -संजय

Mohammad Nazir Hussain Bilaspur chattisgarh


भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर काम करती –नवीन


नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है तो तोखन साहू को भारी मतों से विजयी बनाना है


बिलासपुर ख़बर 36 गढ़ न्यूज।  भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल एवं प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कडेय तीन दिवसीय दौरे पर बिलासपुर जिले में है। इस दौरान वे आज मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा के पक्ष में महौल बनाया। दोनो  नेताओं ने मस्तूरी क्षेत्र में आज दिन भर गुजारे तथा लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू को विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से की। इस दौरान वे चाय पर चर्चा, बस्ती संपर्क, महतारी वंदन कार्यक्रम, लाभार्थी सम्मेलन्ा, प्रबृद्व जनों से मुलाकात कार्यक्रमों में शामिल हुए। 
आज मस्तूरी दौरे के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति माेर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सूर्या के नेतृत्व में पेण्ड्री में राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल व प्रदेश अध्यक्ष  नवीन मार्कडेय का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात उनका काफिला कोहरौदा ग्राम पहुंचा। जहां  भाजपा नेताओं ने प्रबुद्ध जनों से भेंट मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। दोपहर 12 बजे कुडूभाटा में आयोजन चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने  चर्चा के दौरान ग्रामीणों से कहा कि प्रदेश सहित देश में भाजपा का अच्छा वातावरण है। देश की जनता पीएम नरेन्द मोदी  के 10 सालों का काम देख चुकी है।  पिछले 10 सालों में देश में जितनी तेजी के साथ विकास हुआ है। उतना पीछे 50 सालों में नही हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर वर्ग के लिए काम किया है। इस लिए तोखन साहू को भारी मतों से विजयी बनाकर नरेन्द्र मोदी को फिर फर से प्रधानमंत्री बनाना है। यह हम सबका संकल्प है।  इसके बाद काफिला आगे बढ़ते हुए जयराम नगर और जैतपूरी पहुंचा जहां बस्ती संपर्क के दौरान गांव भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आग्रह माताओं व बहनों से किया गया। शाम 4 बजे लोहराबोर में आयोजित महतारी वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल ने माताओं व बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि हमारी माताएं व बहनें घर के काम काज के  साथ आर्थिक रूप से भी अपने पैरों पर निर्भर रहे। इसके लिए महतारी वंदन योजना के तहत  छत्तीसगढ़ की वे सभी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर है या फिर विधावा, परित्यागता है उनको महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1000 रूपये का लाभ दिया जा रहा है।  इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कडेय ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि  महतारी वंदन योजना के तहत पिछले 3 महिनों से निश्चित समय पर माताओं व बहनों के खाते में हर माह एक हजार रूपये दिये जा रहे है। और आगे भी दिये जाते रहेगें। और जो कुछ महिलाएं लाभ पाने से वंचित रह गई है। चुनाव के बाद उनको भी इसका लाभ दिया जायेगा। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर काम करती है। इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला  अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सूर्या, धरम भार्गव, धर्मेंद्र कोसले, लोकनाथ बंजारे, सुरेश बंजारे, हीरो सोनवानी,आशीष टंडन, सुखराम खुटे, रामनारायण भारद्वाज, अनुष्का बंजारे,, कांति बावरे, रेवती, मानकी सुरेश बावरे केवड़ा बावरे, रेशम बाई, हेमंत, जाम बाई, ओम प्रकाश सूर्य, दुर्गेश सूर्य, योगेश, राजेंद्र पात्रे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यक्रर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!