बिलासपुर

बालिकाएं अपनी ताकत को पहचान कर अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करें

वैदिक महाविद्यालय में व्याख्यानमाला का आयोजन , बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

सीपत, ख़बर 36 गढ़ :– मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सीपत के वैदिक महाविद्यालय में बुधवार को भगिनी निवेदिता भारतमाता की लाडली कन्या विषय पर राष्ट्रसेविका समिति विभाग द्वारा व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज की बालिकाओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सहकार्यवाहिका सुलभाताई देशपांडेय ने बताया कि सेवा भावना और त्याग की वजह से आज भी भगिनी निवेदिता आदरणीय है। वे दिव्य और असाधारण महिला थी। वे भारत के पुनरुत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहीं। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानन्द जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उन्होंने बालिकाओं को आह्रान करते हुए कहा कि बालिकाएं आप सभी अपनी ताकत को पहचानकर अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करें। भगिनी निवेदिता के जीवन चरित्रों से बालिकाएं प्रेरणा लें। नगर कार्यवाहिका सरला मौसी प्रांत प्रचारिका प्राची दीदी ने कहा कि भगिनी निवेदिता ने स्वामी विवेकानंद के नर सेवा नारायण सेवा और वचन को साक्षात करने का काम किया था। इस दौरान महाविद्यालय के संचालक द्वारिकेश पांडेय सचिव अशोक श्रीवास सीईओ अभिनव शुक्ला उपसंचालक श्रीमती मीना पांडेय ख्याति पांडेय संस्कृति मिश्रा सहायक प्राध्यापक रूखमणी चौधरी टाकेश्वरी साहू सहित समस्त प्राध्यापकगण व बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रहे। डॉ सुनीता वर्मा ने बताया कि भगिनी निवेदिता का समर्पण सेवा और साधना बहुत

प्रेरणादायक है। उन्होंने भारत में अध्यात्म, विज्ञान और महिलाओं के जीवन पर बहुत कार्य किया है। लक्ष्य को साधकर जीवन को गढ़ना भगिनी निवेदिता का लक्ष्य है। राष्ट्रसेविका समिति के सदस्यों ने महाविद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर स्वयं में बल भरने के तरीके , सेवा ही धर्म व लक्ष्य को साधकर जीवन मे आगे बढ़ने के तरीके बताए गए। बालिकाओं ने भी उत्साह के साथ आत्मरक्षा के लिए प्रयोग किया।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!