बिलासपुर

सहकारी समिति की सदस्यता सूची पर दावा आपत्ति 27 जनवरी तक

मोहम्मद नज़ीर हुसैन बिलासपुर

जिला जनसंपर्क कार्यालय,
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
समाचार
बिलासपुर 20 जनवरी 2023/राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग छ.ग. के निर्देशानुसार आदिवासी गृृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित रहंगी की सदस्यता सूची का प्रथम प्रकाशन किया गया है। समिति की सदस्यता सूची के संबंध में दावा आपत्ति 27 जनवरी 2023 तक संस्था कार्यालय में श्री जाॅनसन खलखो के समक्ष प्रस्तुत किये जा सकते है। प्राप्त आपत्तियों का निराकरण कर सदस्यता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 जनवरी को किया जाएगा।

समाचार
आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन 6 फरवरी तक
बिलासपुर 20 जनवरी 2023/महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के 6 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम पंचायत धौराभाठा, मुढ़ीपार, डोड़की, ऐठुलकांपा, झाल एवं मोहतरा के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्रएकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिल्हा में बंद लिफाफे, सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेजे जा सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2023 तक है।
सहायिका पद के लिए केवल महिलायें ही पात्र होंगी। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। एक वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाली आवेदिका को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जायेगी। आवेदिका ग्राम की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। आवेदिका को 8 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की आवेदिका को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदिका द्वारा प्रस्तुत समस्त अभिलेख एवं दस्तावेज स्व प्रमाणित होना चाहिए।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!