bilaspur

सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का लिया गया निर्णय khabar 36 Garh is news bilaspur

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 25 अगस्त 2025/ एडीएम श्री एस.एस. दुबे की मौजूदगी में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी तथा 6 सितम्बर को मनाए जाने वाले ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।
       पर्व के दौरान आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में विचार विमर्श किया गया। एडीएम ने शांति समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि शहर की गौरवशाली परम्परा की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाएं। पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसके साथ ही 5, 6 और 7 सितम्बर को ही गणेश विसर्जन का निर्णय लिया गया। समितियों को विसर्जन की सूचना और रूट चार्ट की जानकारी संबंधित थाने में देनी होगी। विसर्जन के दौरान आवश्यक सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। पर्व के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही सभी ध्वनि विस्तारक यंत्रों को सांउड लिमिटर लगवाना अनिवार्य होगा। किसी भी दशा में ध्वनि 70 डेसीबल से अधिक न हो अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयोजन समितियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मनोरंजक कार्यक्रमों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के लिए अनुमति लेनी आवश्यक होगी। विसर्जन के दौरान छोटे बच्चों को विसर्जन स्थल पर न ले जाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। पर्व के दौरान प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।

       बैठक में श्री एस.एस. दुबे ने पर्व के पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए और बिजली, पानी, प्रकाश, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। पुलिस, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहकर व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया गया। सभी धार्मिक एवं समाज प्रमुखों ने शांतिपूर्ण तरीके से सभी का सम्मान करते हुए पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री अरूण खलखो, एडीशल कमिश्नर श्री खजांची कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी भगत, बिलासपुर एसडीएम श्री मनीष साहू, आईपीएस श्री गगन कुमार, एडीशनल एसपी सिटी श्री राजेंद्र जायसवाल, सीएमएचओ डॉ. शुभा गढ़ेवाल, शांति समिति के सदस्य श्री इरशाद अली, श्री हबीब मेमन, श्री सुधीर खण्डेलवाल, श्री शेखर मुदलीयार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!