बिलासपुर

पोड़ी,सेल्समेन दुर्गेश ने 5 सौ हितग्राहियों का चावल डकार गए, गरीब राशन दुकानों के चक्कर लगाते रहे

गरीब परिवार राशन दुकानों में बैठे अपने हक का चावल लेने कर रहे सेल्समेन दुर्गेश साहू का इंतजार, पर नहीं आया ना दुकान खुला

बिलासपुर:- राशन दुकान के सेल्समेन ने 5 सौ हितग्राहियों को अंगूठे का थंब लगवाकर फरवरी माह का राशन नही दिया इससे नाराज प्रभावित ग्रामीणों ने राशन दुकान के सामने जमकर हंगामा किया घटना की जानकारी सीपत तहसीलदार को मिली उन्होंने हल्का पटवारी को भेजकर मामले का निराकरण करवाया तब कही जाकर ग्रामीण शांत हुए।

राशनकार्ड हितग्राहियों द्वारा हंगामा करते राशन दुकान पर


जानकारी है कि सीपत तहसील के ग्राम पंचायत पोंड़ी में 11सौ 49 राशन कार्डधारी हैं यहां के राशन दुकान का संचालन सेवा सहकारी समिति पोंड़ी पंजी.क्र.285 द्वारा किया जाता है। राशन दुकान के विक्रेता दुर्गेश साहू ने फरवरी माह में 6 सौ लोगो को राशन वितरण करने के बाद दुकान बंद कर दिया.ग्रामीण राशन के लिए सोसाइटी का चक्कर लगाते रहे लेकिन दुकान नही खुली महीने के आखरी दिनों में समिति के संस्था प्रबंधक मंतोष यादव ने बचे हुए हितग्राहियों के अंगूठे का थंब लगवाकर उनके राशनकार्ड में राशन का एंट्री कर दिया और कहा कि मार्च महीने में सभी लोगो को फरवरी और मार्च दोनों माह का एक साथ राशन दिया जाएगा।

हितग्राही सोमवार को सुबह राशन लेने बड़ी संख्या में सोसाइटी पहुच गए लेकिन 11 बजे तक विक्रेता के नही आने पर वहां उपस्थित संस्था प्रबंधक मंतोष यादव से दोनों महीनों का राशन देने मांग करने लगे मंतोष यादव का कहना था कि वह सिर्फ मार्च महीने का राशन दिलवा सकता है क्योंकि फरवरी माह का वितरण उसने नही सेल्समेन दुर्गेश साहू ने किया है। इस पर हितग्राहियों ने राशन दुकान के सामने घण्टो हंगामा किया पटवारी ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

तहसीलदार ने दिखाई ततपरता पटवारी को मौके पर भेजा

मामले की जानकारी सीपत तहसीलदार श्रीमती माया अंचल को मिली उन्होंने तत्काल हल्का पटवारी अमर दहायत को मौके पर भेजा और क्षेत्र के फ़ूड इंस्पेक्टर वसुधा राजपूत को भी इसकी की जानकारी दी और तत्काल पोंड़ी पहुचने को कहा पटवारी ने मौके पर जाकर दोनों पक्षो को सुना और मामले का निराकरण किया।

सूचना के 4 घण्टे बाद पहुंची फूड इंस्पेक्टर नाराज तहसीलदार ने कहा तुम्हारी शिकायत करूंगी

पोंड़ी के घटना की जानकारी देने सुबह 11 बजे तहसीलदार श्रीमती माया अंचल ने खाद निरीक्षक वसुधा राजपूत को फोन लगाया कई बार फोन लगाने के बाद बड़ी मुश्किल से फ़ूड इंस्पेक्टर ने फोन उठाया तो तहसीलदार ने तत्काल पोड़ी जाने को कहा लेकिन खाद निरीक्षक राजपूत ने तहसीलदार के निर्देश के 4 घण्टे बाद पोड़ी पहुंची तब तक मामला शांत हो चुका था नाराज तहसीलदार ने खाद निरीक्षक से कहा की तुम मामले को गम्भीरता से नही ले रही हो तुम्हारी शिकायत करनी पड़ेगी इस पर फ़ूड इंस्पेक्टर ने ड्रायव्हर नही मिलने का बहाना बनाया।

जिला पंचायत सदस्य के लिखित शिकायत के बाद सामने आया लाखो का घोटाला

क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नूरी दिलेन्द्र कौशिल ने पोंड़ी सोसायटी में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अतिरिक्त चांवल का वितरण नही किये जाने की लिखित बिलासपुर कलेक्टर को 5 दिसम्बर 2022 को की थी जिस पर मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा ने जांच के आदेश दिए थे उसी जांच में खुलासा हुआ कि पोंड़ी सोसायटी में लाखों रुपये का राशन घोटाला हुआ है।

फ़रार है घोटाले का मुख्य आरोपी दुर्गेश साहू

दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत दुर्गेश साहू को राशन विक्रेता के रूप में संचालक मंडल के अनुमोदन पर पूर्व में नियुक्ति किया गया था दुर्गेश ने विक्रेता पद पर रहते हुए राशन दुकान में लाखो रुपये के घोटाले को अंजाम दिया है उसने केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाले अतिरिक्त निशुल्क चांवल का गबन किया है। एसडीएम के आदेश पर हुए जांच के अनुसार 280 क्विंटल 28 किलो चांवल,440 क्विंटल शक्कर,590 क्विंटल नमक एवं 2 सौ लीटर केरोसिन का गबन किया है जिसकी सरकारी कीमत लाखो रुपये में है।

संस्था प्रबंधक और हितग्राहियों के बीच हुआ लिखित समझौता

हितग्राहियों के हंगामे के बीच पहुंचे पटवारी अमर दहायत ने हितग्राही और संस्था प्रबंधक के बीच मामले को लेकर सुलह कराया संस्था प्रबंधक ने स्टाम्प में लिखित में दिया कि सभी 5 सौ हितग्राहियों को 35 किलो चांवल 20 रुपये किलो के दर से,1 किलो शक्कर 40 रुपये और नमक 10 रुपये किलो के हिसाब से प्रत्येक हितग्राहियों को 7 सौ 50 रुपये की नगद राशि राशन के बदले देगा।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!