मचंखडा अमलीहा तालाब में निर्माणाधीन रिटेनिंग वॉल में कथित अनियमितताओं की शिकायत,कलेक्टर जनदर्शन में की जांच मांग: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

तालाब पिचिंग रिटेनिंग वॉल के निर्माण में गुणवत्ताहीन कार्य, घटिया पत्थर मानकविहीन सामग्री कर रहे उपयोग


Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर/सीपत :- बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड जनपद पंचायत मस्तूरी क्षेत्र क्रमांक-05 की जनपद सदस्य अनिता विजय गुप्ता ने मंगलवार को ग्रामीणों के साथ बिलासपुर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे जहां ग्राम पंचायत मचखंडा के अमलीहा तालाब में निर्माणाधीन रिटेनिंग वॉल में कथित अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए निर्माण कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया है कि मस्तूरी विकासखंड के ग्राम मचखंडा के अमलीहा तालाब के रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य एसईसीएल एवं एरिगेशन के माध्यम से स्वीकृत हुआ है। आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित तकनीकी मापदंडों का पालन नहीं किया गया तथा रिटेनिंग वॉल के निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी करते हुए घटिया पत्थरों और मानकविहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जनपद सदस्य अनिता विजय गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि संबंधित निर्माण कार्य की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए, ताकि सरकारी राशि का दुरुपयोग रोका जा सके और ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण का लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने भी निर्माण कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप करने की अपील की है। जनदर्शन में शिकायत दर्ज होने के बाद अब ग्रामीणों की नजर शासन प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई जांच पर टिकी हुई









