bilaspur

स्मार्ट मीटर से बिजली व्यवस्था होगी और पारदर्शी, उपभोक्ताओं को मिलेंगी नई डिजिटल सुविधाएं: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 16 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) प्रदेश में विद्युत वितरण व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और उपभोक्ता-केंद्रित बनाने के लिए स्मार्ट मीटर प्रणाली का तेजी से विस्तार कर रही है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली खपत की वास्तविक समय (रियल-टाइम) जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे वे अपनी बिजली खपत पर बेहतर नियंत्रण रख सकेंगे और अनावश्यक खर्च में कमी ला सकेंगे।
स्मार्ट मीटर तकनीक से मीटर रीडिंग पूरी तरह डिजिटल होगी, जिससे मानवीय त्रुटियों की संभावना कम होगी। इसके साथ ही बिलिंग प्रक्रिया अधिक सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध बनेगी। उपभोक्ता मोर बिजली ऐप के माध्यम से अपनी दैनिक और मासिक बिजली खपत की निगरानी कर सकेंगे तथा ऊर्जा बचत के लिए बेहतर निर्णय ले सकेंगे। यह प्रणाली बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण और लाइन लॉस में कमी लाने में भी सहायक होगी। मोर बिजली ऐप के स्मार्ट मीटर सेक्शन में खपत पूर्वानुमान की नई सुविधा भी जोड़ी गई है। इसके माध्यम से उपभोक्ता वर्तमान माह की अनुमानित बिजली खपत, पिछले माह और पिछले वर्ष की समान अवधि की खपत की तुलना आसानी से कर सकेंगे। यह सुविधा उपभोक्ताओं को अपनी दैनिक बिजली खपत पर नियमित नजर रखने और निर्धारित उपयोग सीमा के भीतर रहकर अतिरिक्त बिजली व्यय से बचने में मदद करेगी।
स्मार्ट मीटर परियोजना के माध्यम से राज्य की विद्युत सेवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित बिजली सेवाएं उपलब्ध कराना तथा प्रदेश की विद्युत वितरण व्यवस्था को डिजिटल युग के अनुरूप और अधिक सशक्त बनाना है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!