छात्राओं को स्कुल की सफ़र होंगी आसान ,चेहरों पर आई मुस्कान, शिक्षा से करेंगे सपनों की उड़ान: khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh

कुकदा शासकीय हाई स्कूल में 32 छात्रों को मिला साइकिल

Mohmmad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत। शासकीय हाई स्कूल कुकदा में छात्राओं को राज्य शासन की योजना के अंतर्गत 32 साइकिलों का वितरण किया गया।
ग्राम पंचायत कुकदा हाईस्कूल में छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य अंकिता अजय पांडेय रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच जितेंद्र,देवी नारायण पटेल नेताम उपसरपंच दीपक पाटनवर , पंच विनोद यादव राजू रियाज अली पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक सोहन लाल राज।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को साइकिल वितरण करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही










