बिलासपुर

मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी जोन कांग्रेसी अध्यक्षों को स्वेछानुदान दिलाकर डॉ प्रेमचन्द जायसी द्वारा सम्मानित किया गया

Byमोहम्मद नज़ीर हुसैन बिलासपुर

मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा ने कांग्रेस के जोन अध्यक्षो को चेक वितरण करते हुए साथ में प्रेमचंद जायसी उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी मौजूद रहे


मस्तुरीः इन दिनो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी विधानसभा मस्तुरी के कार्यकर्ताओं की विचारधारा को समझते हुए सभी जोन अध्यक्षों सम्मान के लिए बहुत बडा पहल किया और उनके सम्मान के लिए माननीय डाक्टर प्रेमसाय टेकाम मंत्री छत्तीसगढ़ द्वारा स्वेछानुदान मद से स्वकृत कर 5000/ रूपये मस्तुरी विधानसभा के सभी 30 जोन अध्यक्षों को आज 25/01/2023 बुधवार को मस्तुरी तहसील के प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम व तहसीलदार के द्वारा स्वेछानुदान राशि का चेक वितरण किया।
डाक्टर प्रेमचंद जायसी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का जड है।कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए।उसका लाभ आगामी चुनाव में होगा, विधानसभा मस्तुरी में कांग्रेस की सरकार बनेगी, कार्यकर्ता अपनी सरकार की योजनाओं को उपलब्धियों को जनता के बीच जितना ज्यादा पहुंचाएंगे, उसका लाभ विधानसभा चुनाव होगा।
उन्होंने सभी सम्मानित जोन अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाए।
केंद्र की मोदी सरकार ने देश के साथ जो वादा की उसमें से एक भी पूरी नही हो सकी और देश मंहगाई,भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी बिगडती आर्थिक स्थिति के दलदल में धकेल दिया गया।इसके लिए राहुल गांधी ने भी भारत जोडो यात्रा कर लोगों से जुड रहें हैं,जनता से मिल रहे हैं और उनकी पीडा को अनुभव कर रहे हैं।
हमारे छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोगों की पीडा समझ कर समय समय में नये नये योजनाओं की शुरुआत कर लोगों को राहत महसूस करा रहे हैं।भूपेश बघेल सरकार की ग्रामीण आधारित योजनाओं से ग्रामीण जनता आर्थिक रुप से मजबूत हुई है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों को कर्जा मुक्त कर किसानों को सम्मानित किया और अपने किए वादों को पुरा किया।
आगे भी बहुत जल्द हम सभी कार्याकर्ताओं की सम्मान के लिए सेक्टर और बूथ के अध्यक्षों का माननीय मंत्री जी के स्वेछानुदान मद से बूथ व सेक्टर के अध्यक्षों को स्वेछानुदान दिलाकर सम्मानित करेंगे।
इस अवसर पर मस्तुरी तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी सहित क्षेत्रीय कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!