हायर सेकंडरी स्कूल खम्हरियां: छत्तीसगढ़ 12वीं सादिया निकहत 94.8%, 10वीं बोर्ड शिक्षा ज्योति 97.16% हासिल कर परिवार,स्कूल का नाम रौशन किया

प्रिंसिपल शशीकिरन किंडो के नेतृत्व में निखरी प्रतिभा हायर सेकंडरी स्कूल खम्हरियां के लिए ऐतिहासिक उपलब्ध

छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड में सादिया निकहत पिता शौकत अली ने 474 अंक के साथ 94.8/ वहीं 10 वीं बोर्ड में शिक्षा ज्योति पिता प्रमोद कुमार ने 583 अंकों के साथ 97.16 हासिल कर हायर सेकेण्डरी स्कूल खम्हरियां का नाम रौशन किया है

Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर :– हायर सेकंडरी स्कूल खम्हरियां में गुरुवार को स्थानीय कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशी का माहौल बन गया। छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड में सादिया निकहत पिता शौकत अली ने 474 अंक के साथ 94.8/ वहीं 10 वीं बोर्ड में शिक्षा ज्योति पिता प्रमोद कुमार ने 583 अंकों के साथ 97.16 हासिल कर खम्हरियां स्कूल के नाम रौशन किया है

वहीं स्थानीय कक्षाओं के परीक्षा परिणाम भी बहुत शानदार रहा। प्रिंसिपल शशीकिरन किंडो ने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए छात्रों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों की मेहनत का यह परिणाम है। हमारा प्रयास है कि हर छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करें वहीं स्कूल उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 12 वीं की छात्रा सादिया निकहत ने कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत लगन माता पिता की विश्वास शिक्षकों ने लगातार पढ़ाई में सहयोग प्रदान किया है ,वहीं 10 वीं की छात्रा शिक्षा ज्योति ने कहा कि माता पिता ने शिक्षा के प्रति पूरा सहयोग दी सपनों को साकार करने के लिए शिक्षकों की मेहनत का यह परिणाम है हायर सेकंडरी स्कूल खम्हरियां के शिक्षकों ने एक स्वर में कहा हमारा प्रयास है कि हर छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन उपलब्धि हासिल करें खम्हरियां स्कूल के लिए गर्व की बात है 12 वीं कक्षा में दादूराम / सोनऊ 93.8%, श्वेता मेरावी/ संतोष 92.8%, वर्षा निषाद/ देवी 92.4%, श्वेता/ दिलीप 92.2% कक्षा 10 वीं में प्राची जोशी/ चंद्रिका 93.8%, माहीं साहू/ राजकुमार 93.1%, श्वेता गांगुली/ अर्जुन लाल 91.8%, फातिमा अली/ सादिक अली 91.1% अंक प्राप्त कर हमारी बेटियों ने हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं

अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को देते हुए कहा कि मैं आगे भी मेहनत कर अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती हूं वहीं पूरे खम्हरियां क्षेत्र में उत्साह देखने को मिला पत्रकार जनप्रतिनिधी ग्रामीणों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे खम्हरियां सीपत क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।









