bilaspur

नहर किनारे बछड़े का सिर मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, ग्रामीणों में आक्रोश: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh


ग्रामिण व बजरंग दल ने सख्त कार्यवाही की मांग

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, जांच में जुटी पुलिस : राजेश मिश्रा थाना प्रभारी

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर :– जिले के सीपत क्षेत्र ग्राम पंचायत ठरकपुर में गुरुवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब सोंठी कैमाडीह मोड़ नहर के पास एक बछड़े का केवल सिर (शरीर का ऊपरी हिस्सा) मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश का माहौल बन गया और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने नहर किनारे बछड़े का कटा हुआ सिर देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की खबर मिलते ही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश जताते हुए इसे गंभीर और संवेदनशील मामला बताया। उन्होंने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों और बजरंग दल के सदस्यों ने कहा कि यह केवल एक पशु के साथ क्रूरता नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास भी हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों की जल्द पहचान कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पंचनामा कार्रवाई के बाद मिले अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस दौरान जिला सहमंत्री रिंकु शर्मा, प्रखंड संयोजक दीपक वैष्णव, सहसंयोजक अंशु सोनवानी, सहमंत्री लोकेश साहू, मिथलेश श्रीवास, राहुल साहू, ओंकार यादव, लक्ष्मण पटेल, चैनु पटेल, रामकुमार चंद्रकर, मोनु पटेल, प्रियांशु कश्यप, प्रीतम जाट, शिवराम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!