बिलासपुर

उनकी कुर्बानी कभी व्यर्थ नही जाएगी जनता में विश्वास जगाना पत्रकारों की प्राथमिकता है:- सौरभ कुमार



समाज निर्माण व लोगो को वस्तु स्थिति से अवगत कराने पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है बहुत ही बेहतरीन कार्य किए सीपत प्रेस क्लब के पदाधिकारी सदस्यों को बधाई*:- घनश्याम प्रजापति



चौंक में बनेगा प्रवेश द्वार शहीद विनोद की प्रतिमा होगी स्थापित, कलेक्टर सौरभ कुमार ने शीग्र पूरा करने दिया आश्वासन

शहीद परिवारों की आंखें हुई नम,शहीदों को याद करते भावुक हुए



सीपत :– जिला मुख्यालय बिलासपुर के अंतर्गत सीपत प्रेस क्लब के 6 वां स्थापना दिवस पर शनिवार को एनटीपीसी के संस्कृति क्लब में क्षेत्र के शहीद परिवारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्र के चार शहीदों के परिजनों को साल श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने शहादत को नमन करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी कभी व्यर्थ नही जाएगी जनता में विश्वास जगाना पत्रकारों की प्राथमिकता है पत्रकार समाज का आईना,घटनाक्रम में जिम्मेदारी का करते हैं निर्वहन। विशिष्ट अतिथि बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई ने कहा कि सुचना संकलन छोड़कर समाचार संकलन करना ही पत्रकारों का जवाबदेही है साथ ही एनटीपीसी परियोजना कार्यकारी निदेशक घनश्याम प्रजापति एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए घनश्याम प्रजापति ने कहा कि समाज निर्माण व लोगो को वस्तु स्थिति से अवगत कराने पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है बहुत ही बेहतरीन कार्य किए सीपत प्रेस क्लब के पदाधिकारी सदस्यों को बधाई।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छग मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने पत्रकारों को सरकार व आम जनता के बीच का सेतु बताया। पत्रकारों के भवन के लिए बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने शासन प्रशासन का आभार जताया। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने स्वागत भाषण देते हुए पत्रकारों के सम्मान व सुरक्षा पर ध्यानाकर्षण कराया। समारोह में अतिथि के रूप में बिलासपुर प्रेस क्लब सचिव इरशाद अली पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा भी उपस्थित रहे। इस दौरान एनटीपीसी प्रबंधन एचआर से रवि कुमार विवेक चंद्र पीआरओ प्रवीण रंजन भारती मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा तहसीलदार श्रीमती माया अंचल नायब तहसीलदार राहुल कौशिक थाना प्रभारी हरिश्चन्द्र टांडेकर, बिजली विभाग सीपत ईई आर के चौहान,पटवारी देव कुमार कश्यप सहित सभी अधिकारी कर्मचारी राजनीतिक दल के नेता व प्रेस क्लब के कासीम अंसारी रियाज अशरफी कमल गुप्ता मोहम्मद नजीर हुसैन हिमांशु गुप्ता चंद्र प्रकाश गुप्ता आशुतोष गुप्ता धर्मेन्द्र पांडेय अंजली साहू हरीश गुप्ता सतीश यादव देवेश शर्मा कोमल पाटनवार सभी पदाधिकारी एंव सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रमों ने बच्चों की प्रस्तुति ने देशभक्ति की छटा बिखेरी गई

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!