बिलासपुर

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण “शिक्षादूत” से नवाजे गए शिक्षक चरण दास महंत

खम्हरियां/ मोहम्मद नज़र ख़बर 36 गढ़ न्यूज
खम्हरिया :- स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष सम्मानित किए जाने वाले मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत प्राथमिक स्तर पर शिक्षा दूत, पूर्व मा स्तर पर ज्ञानदीप और संभाग स्तर पर शिक्षा श्री के नाम से सम्मानित किया जाता है | इसी कड़ी में लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागार बिलासपुर में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा संभाग बिलासपुर के ज्वाइंट डायरेक्टर आर एन हीराधर, जिला शिक्षा अधिकारी डी के कौशिक और सभी विकास खंड के ब्लाक शिक्षा अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान कार्यक्रम का आयोजन रखा गया

| जिसमे विकासखंड मस्तूरी से ज्ञानदूत 3 शिक्षकों को 1 शिक्षक को ज्ञानदीप से सम्मानित किया गया | मस्तूरी के खम्हरिया संकुल के शास प्रा शा धनुहारपारा कुकदा में पदस्थ सहायक शिक्षक चरण दास महंत को शाल, श्रीफल,मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और चेक देकर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के अंतर्गत शिक्षादूत सम्मान से सम्मानित किया गया | शिक्षक चरण दास महंत द्वारा बच्चों को खेल-खेल और मनोरंजक तरीके से सिखाया जाता हैं। कक्षा कक्ष में अध्यापन के दौरान tlm का उपयोग किया जाता हैं, जिससे बच्चे आसानी से पाठ की अवधारणों को आसानी से समझ पाते हैं। कक्षानुरूप दक्षता हासिल करने के बच्चों को नियमित गतिविधियां भी कराया जाता हैं । विज्ञान के प्रयोग, टीचिंग एक्टिविटी को रिकॉर्ड कर यूट्यूब में भी अपलोड किया जा रहा हैं । जिससे बच्चों को स्मार्ट क्लास के दौरान उसे दिखाया जा सके। बच्चे देखकर और करने जल्दी सीखते हैं, उसी थीम पर कार्य किया जाता हैं। विद्यालय प्रांगण में शाला प्रबंधन समिति और शिक्षकों के सहयोग से वाश बेसिन और किचन गार्डन का निर्माण किया गया हैं

कोरोना काल में शिक्षक चरण दास महंत और श्रीमती चंद्रिका मिरी के द्वारा मोहल्ला क्लास, ऑनलाइन क्लास व्हाट्सअप से सामग्री शेयरिंग, मिस्ड कॉल गुरुजी के द्वारा बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखा गया। साथ ही कोरोना जागरुक कार्यक्रम भी चलाया गया । नवाचारी तकनीक का उपयोग, निपुण भारत कार्यक्रम में सहभागिता और उनके अनुरूप अध्यापन, fln जैसे शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा हैं । इनकी इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकरी शिवराम टंडन,बी आर सी सी भागवत साहू, संकुल समन्वयक बसंत जायसवाल, प्रमोद पाण्डेय, शिक्षक स्टाफ श्रीमती चंद्रिका मिरी, मनोज कुमार पाटनवार शिक्षक सहित विकासखंड और संकुल के अधिकारी और शिक्षक गण पालकों द्वारा हर्ष ब्यक्त करते हुए ढेर सारी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं |

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!