बिलासपुर

46 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी

मोहम्मद नज़ीर हुसैन ख़बर 36 गढ़ न्यूज

समाचार
रोजगार मेला में आवेदन की तिथि 10 दिसम्बर तक बढ़ाई गई


बिलासपुर 06 दिसम्बर 2022/ रायपुर में आयोजित हो रहे विशाल रोजगार मेला में नौकरी पाने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 दिसम्बर से बढ़ाकर 10 दिसम्बर तक कर दी गई है। आवेदक अपनी योग्यता के अनुरूप नौकरी के लिए निर्धारित वेबसाईट गूगल लिंक अथवा कोनी स्थित जिला रोजगार कार्यालय में उक्त तिथि तक आवेदन जमा कर सकते है। उपसंचालक रोजगार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की इच्छा के अनुरूप स्थानीय युवाओ को नौकरी दिलाने के लिए विशाल रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र की 91 कंपनियों द्वारा 46 हजार से अधिक विभिन्न पदों पर सेवा के लिए युवाओ का चयन किया जायेगा । उन्होने बताया कि प्रमुख रूप से 9 सेक्टर जैसे – अपेरल, बैकिंग एवं फायनेंस, आईटी, टूरिज्म एवं हॉस्पिटलिटी, लॉजिस्टिक्स, मेनुफैक्चुरिंग, रिटेल, सैक्युरिटी में भरती की जायेगी। योग्यता के अनुरूप विभिन्न पदों पर 8वीं, 10वी. 12वी. स्नातक, आईटी, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, बीटेक, आदि आवेदक शामिल हो सकते है। आवेदक वेेबसाईटूूू

www.cgemployment.gov.in अथवा गूगल लिंक https://forms.gle/qw8z6hKboDAbRYWs7 पर जाकर आवेदन कर सकते है। जिला रोजगार कार्यालय कोनी में भी 10 तारीख को दोपहर 1 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर आवेदन दे सकते है। रोजगार मेला के संबंध में अधिक जानकारी के लिए श्री युनुस राम, मो. 96692-81349, श्री अजय यादव मो. 74158-20442, श्री सूरज शर्मा मो. 89629-89216 से संपर्क कर सकते है

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!