sipat

नवागांव में बंदर को नशेड़ी व्यक्ति द्वारा गंभीर रूप से घायल करने पर, न्यायालय ने आरोपी को भेजा जेल

Khabar 36 Garh news sipat bilaspur chhattisgarh

नवागांव में बंदर को नशेड़ी व्यक्ति द्वारा गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, आरोपी गिरफ्तार

सीपत मोहम्मद नज़ीर हुसैन :- विगत दिनों 29 अक्टूबर को नवागांव (मचखंडा) में बंदर को एक नशेड़ी व्यक्ति द्वारा गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इसकी सूचना वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को विलंब से 30 अक्टूबर को दी गई जहां
    वन मंडल अधिकारी बिलासपुर एवं उप वन मंडल अधिकारी के निर्देश पर स्थानीय वन अधिकारियों द्वारा उक्त गंभीर घायल बंदर का प्राथमिक उपचार शासकीय पशु चिकित्सालय सीपत के कर्मचारियों द्वारा कराया गया। प्राथमिक उपचार उपरांत गंभीर घायल बंदर को कानन पेंडारी जू भिजवाया गया। तत्पश्चात उस नशेड़ी युवक की खोजबीन की गई जिसने बंदर को गंभीर रूप से घायल किया गया था वहीं पूछताछ में पता चला कि नवागांव मचखंडा के सनत कुमार विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय राम जी विश्वकर्मा द्वारा अपने पड़ोसी मनोज कुमार यादव के बाड़ी में खटिया पाया से उक्त बंदर को मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया है जहां मौके पर आस-पास उपस्थित महिलाओं एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा नशेड़ी व्यक्ति को ऐसा करने से मना किया गया। उक्त अभियुक्त की खोजबीन की गई, जो मौके से फरार पाया गया।
      सोमवार 4 नवंबर को पुनः अभियुक्त की खोजबीन की गई जहां घर से पकड़ कर पूछताछ हेतु सीपत लाया गया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार किया। तत्पश्चात उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल किया गया।
         उक्त कार्यवाही में सीपत सर्किल ऑफिसर अजय बेन, बीट फॉरेस्ट ऑफीसर सचिन राजपूत, राजकुमार चेलकर, केशव गिरी गोस्वामी, सुरक्षा श्रमिकों रामदयाल खरे, अजय कुर्रे, अन्य सहयोगियों में कृष्ण कुमार कश्यप, धनंजय गिरी गोस्वामी, राम सिंह ठाकुर, पंकज पांडे, छत्रपाल साहू, रिंकू शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा

Back to top button
error: Content is protected !!