bilaspur

भारत माला मार्ग: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित, भीषण सड़क हादसा 2 की मौके पर मौत, 2 गंभीर : khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

सड़क हादसे में कांग्रेस नेता राहुल राय व विराट अग्रवाल की मौके पर ही मौत


        Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर । कोरबा–चांपा भारत माला मुख्य मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी, जिससे कार में सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।मिली जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक CG 10 PF 9922 में सवार सभी लोग बिलासपुर जिले के मस्तूरी के निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी बिलासपुर मस्तूरी से कोरबा बारात लेकर जा रहे थे।
इसी दौरान उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत माला मार्ग पर कार तेज रफ्तार के कारण चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे जा गिरी।हादसे में राहुल राय और विराट अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए,, दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

सूचना पर उरगा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर है और बारात की खुशियां मातम में बदल गईं।प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!