सुरजपुर

छग भाजपा सरकार में तीव्र गति से पूरे होंगे क्षेत्र के विकास : मुख्यमंत्री साय

Khabar 36 Garh news Surajpur chattisgarh

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया और खूब नारेबाजी

आदिवासी करमा महातिहार के कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री व मुखिया विष्णु देव साय




सूरजपुर प्रतापपुर(गोल्डी खान की रिपोर्ट) जिला स्तरीय आदिवासी समाज करमा महोत्सव कार्यक्रम में पधारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी उन्हें देखना और सुनने को भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी मुख्यमंत्री जी के आते ही हेलीपैड में हेलीकॉप्टर को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई जहां मुख्यमंत्री जी के उतारने के साथ-साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया और खूब नारेबाजी की इसके पश्चात प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री जी का स्वागत अभिनंदन किया इस दौरान प्रतापपुर की लाडली विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते जी ने भी स्वागत किया इस कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल प्रदेश के महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी वह सरगुजा संभाग के सभी विधायक गढ़ कार्यक्रम में उपस्थित थे और सभी ने सभा में शामिल होकर लोगों को संबोधित किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह मेरा सौभाग्य है जो प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की लाडली व प्रिय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने मुझे बुलावे पर जिला स्तरीय आदिवासी समाज करमा महोत्सव का हिस्सा बन सका‌ और प्रतापपुर के इस पवन धरती पर आकर महा महोत्सव का हिस्सा बना जहां भारी संख्या में आदिवासियों सहित आप सभी की उपस्थिति ने यह बताया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार की लोकप्रियता क्या है जो कांग्रेस के सरकार में रुके हुए कार्य थे वह भाजपा सरकार में तीव्र गति  से पूरा होंगे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा हम सभी समर्पित हैं और आगे भी रहेंगे मुझे फिर कभी आने का मौका मिलेगा तो मैं प्रतापपुर में जरूर आऊंगा और रुके हुए कार्य को पूरा करवाने का एवं विकास के तीव्र गति से ले जाने का प्रयास करूंगा तथा आए हुए सभी लोगों और मीडिया का आभार व्यक्त किया और लाडली विधायक ने शकुंतला सिंह पूर्ति ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री आज हम लोगों के बीच में करमा महोत्सव में अपना कीमती समय निकालकर पधारे हम सभी को उनका बहुत-बहुत आभार

क्षेत्र के विकास के लिए हमने जो मांगा है हमेशा मुख्यमंत्री जी ने प्रतापपुर को बड़ी सौगात दिए हैं क्षेत्र के विकास लिए दर्जनों मांग विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते जी के द्वारा रखी गई जिसमें से मुख्यमंत्री जी ने समय-समय भर पूरी मांग करने की बात कहते हुए फिलहाल में चार मांगों को जल्द पूरा करने की घोषणा किए है अपने घोषणा में एसडीएम कार्यालय, वाड्राफनगर को इंदौर स्टेडियम , पीडब्ल्यूडी का रेस्ट हाउस , कार्यालय तथा चांदोरा से जजावल तक पक्की सड़क बनने की बात की गई, और भी कई मांगे थी जो उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सभी मांगे को पूरा की जाएगी इस दौरान उपस्थित मंचासिन अतिथि के रूप में लक्ष्मीराजवाड़े, मंत्री महिला बाल विकास ,श्याम बिहारी जायसवाल मंत्री स्वास्थ्य विभाग, रामकुमार टॉपो विधायक, भैया लाल राजवाड़े विधायक, प्रबोध मिंज विधायक, बुद्धेश्वरी पैकरा विधायक, भूलन सिंह मरावी विधायक, राजेश अग्रवाल विधायक ,बाबूलाल अग्रवाल सूरजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल भाजपा जिला अध्यक्ष बलरामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर अक्षय तिवारी सहित अन्य नेता गढ व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!